लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन से दो चूहों की आपस में लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चूहे एक-दूसरे का पीछा करते और पिछली टांगों पर खड़े होकर पंजों से वार करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन मेट्रो में दो चूहों के बीच छिड़ी जोरदार जंग का वायरल वीडियो: लंदन का ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन (Oxford Circus Tube Station) केवल एक ट्रांसपोर्ट हब नहीं बल्कि लंदन की लाइफलाइन और इसके समृद्ध इतिहास का एक प्रतीक है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन से दो चूहों की आपस में लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चूहे एक-दूसरे का पीछा करते और पिछली टांगों पर खड़े होकर पंजों से वार करते नजर आ रहे हैं।
प्लेटफॉर्म पर आमने-सामने भिड़े दो चूहे
यह पूरा नजारा लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पर देखने को मिला। यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी नजर वहां घूम रहे दो चूहों पर पड़ी। शुरुआत में दोनों चूहे सामान्य रूप से इधर-उधर घूमते नजर आए, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और पंजों से वार करने लगे। कभी एक चूहा दूसरे पर झपटता तो कभी दूसरा तेजी से पीछे हट जाता। इस दौरान दोनों कई बार पिछली टांगों पर खड़े होकर एक-दूसरे से भिड़ते भी नजर आए। चूहों की यह अजीबोगरीब लड़ाई देखकर यात्रियों का ध्यान भी उनकी ओर खिंच गया।
वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स
देखें वीडियो
महिला ने रिकॉर्ड किया चूहों का 'माउस बॉक्सिंग' मैच
स्टेशन पर मौजूद एक महिला ने इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वह अपने दोस्त के साथ स्टेशन पर थीं। इसी दौरान दोनों की नजर चूहों की इस मजेदार हरकत पर पड़ी। घटना ने उनका ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कैमरा निकालकर इस दिलचस्प वाकये को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
प्लेटफॉर्म पर होती चूहों की फाइट के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- लंदन अंडरग्राउंड में यात्रियों को ट्रेन के साथ-साथ अब माउस फाइट भी देखने को मिल रही है। दूसरे शख्स ने लिखा- जबरदस्त बॉक्सिंग मैच।
श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह
बेटी की पहली कमाई बनी मां की खुशी, थिएटर ले जाकर दिया खास सरप्राइज, दिल छू लेगा वीडियो
चूहों की ऐसी तस्वीरें पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां
लंदन अंडरग्राउंड में चूहों की हरकतें पहले भी यात्रियों का ध्यान खींच चुकी हैं। कुछ साल पहले भी दो चूहों के बीच खाने के एक टुकड़े को लेकर हुई लड़ाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दुनिया के सबसे व्यस्त अंडरग्राउंड नेटवर्क में शामिल इस रेलवे नेटवर्क में खाने के छोटे-छोटे टुकड़े और अन्य चीजें चूहों के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। यही वजह है कि स्टेशन या रेलवे ट्रैक के आसपास चूहों का नजर आना कोई नई बात नहीं है।
चूहों के बीच होता बॉक्सिंग टूर्नामेंट
हालांकि, इस बार नजारा कुछ अलग था। चूहे सिर्फ यात्रियों को दिखाई ही नहीं दिए, बल्कि उनकी हरकतों ने वहां मौजूद यात्रियों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यात्रियों के लिए उन कुछ पलों में ट्रेन से ज्यादा दिलचस्प ये दोनों छोटे ‘फाइटर्स’ बन गए थे। दोनों की फाइट देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे प्लेटफॉर्म पर कोई सा बॉक्सिंग टूर्नामेंट चल रहा हो और बाकी यात्री उसके दर्शक हों।
वायरल वीडियो: मां की ममता उम्र नहीं देखती, दो नेत्रहीन बच्चों के लिए 70 साल की महिला का संघर्ष