फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mp rajgarh man cleaning river alone receives job offer from abroad viral video

मध्य प्रदेश: जिस काम के लिए लोग उड़ाते थे शख्स का मजाक, उसी मेहनत ने दिलाया विदेश में जॉब ऑफर

Sat, 05 Sep 2026 06:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 05 Sep 2026 06:11 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक 20 साल के लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मेहनत से ऐसा काम कर दिखाया कि उसकी चर्चा अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक हो रही है। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Mp rajgarh man cleaning river alone receives job offer from abroad viral video
अकेले नदी की सफाई में जुटा था शख्स - फोटो : @bittu_tabahi

विस्तार

अकेले नदी साफ करते शख्स का वायरल वीडियो: भारत में नदियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। सरकारी प्रयासों के बाद भी नदियों की सूरत में सुधार नहीं हो रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक 20 साल के लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मेहनत से ऐसा काम कर दिखाया कि उसकी चर्चा अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक हो रही है। उसने अकेले नदी में उतरकर कचरा साफ किया और लगातार अपनी मुहिम जारी रखी। जिसकी कहानी विदेश तक पहुंच गई और अब उसे विदेश से नौकरी का ऑफर मिला है।

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो में नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जिनमें बदलाव साफ नजर आ रहा है। दोनों तस्वीरों में अंतर देखकर लोग हैरान रह गए। जिस जगह पहले कचरा और गंदगी नजर आ रही थी, वहां सफाई के बाद काफी बदलाव दिखाई दिया। युवक ने नदी की सफाई के दौरान बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए, जिसके बाद उनका यह काम लोगों का ध्यान खींचने लगा।
विज्ञापन



देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Surendra singh choudhry (@bittu_tabahi)


अकेले सफाई करने के लिए नदी में उतरा युवक 
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रहने वाले युवक (सुरेंद्र सिंह) को, एक दिन नदी को गंदगी में सिमटता देख इसको साफ करने का ख्याल आया, फिर क्या था यह ख्याल उनका मिशन बन गया। युवक ने बिना किसी की मदद के अकेले ही इसे साफ करने में जुट गए। यहां तक कि इसके लिए उन्होंने शासन या प्रशासन से भी मदद नहीं मांगी। अपने खर्चे से ही इसको साफ करने लगे। युवक कई दिनों और महीनों तक लगातार नदी से कचरा निकालता रहा।


लोगों ने उड़ाया मजाक
वो कहते हैं ना हर नेक काम को शुरू करने से पहले अड़चन नहीं आए ऐसा कभी हो सकता है। युवक को अकेले नदी साफ करते देख लोग उनका मजाक भी बनाते थे कि अकेले कितने दिन तक करेगा। इसके बावजूद वो पीछे नहीं हटे और पूरे जुनून के साथ आगे बढ़ते रहे। आलोचनाओं की परवाह किए बिना उन्होंने अपनी मुहिम जारी रखी।


लंदन की मेट्रो में अचानक शुरू हुई दो चूहों की लड़ाई, लोग बोले- प्लेटफॉर्म पर चल रहा बॉक्सिंग टूर्नामेंट


वायरल वीडियो: बेजुबानों के लिए दिखा खास प्यार, कुत्तों के लिए अलग से कुल्फी बनाता ये शख्स


मेहनत देख विदेश से आया जॉब ऑफर
युवक की मेहनत की चर्चा अब विदेशों तक पहुंच चुकी है। नदी की सफाई की उनकी कहानी नीदरलैंड की एक संस्था के संस्थापक और सीईओ तक भी पहुंची। यह संस्था दुनिया के समुद्रों और नदियों से प्लास्टिक प्रदूषण हटाने के लिए काम करती है। अकेले नदी की सफाई में जुटे युवक की मेहनत का वीडियो देखने के बाद इस विदेशी संस्था के सीईओ ने अपने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी संस्था के साथ काम करने का ऑफर दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'Come work for us' यानी, हमारे साथ काम करो।


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

अकेले नदी साफ करने की लगन के इस वीडियो को युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 15 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख यूजर्स की खूब सारी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आखिर एक सार्वजनिक नदी की सफाई के लिए 20 साल के युवक को अकेले क्यों उतरना पड़ा? वहीं कई यूजर्स उनकी मेहनत के दम और उनके काम की काफी सराहना कर रहे हैं। 


श्रीकृष्ण बने बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, क्रिएटिव ड्रेसिंग पर फिदा हुआ इंटरनेट, लोग बोले- वाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed