Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man claims Thane station clerk denied ticket demanded extra money Railways reacts

रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क ने की ऐसी हरकत, यात्री ने वीडियो शेयर कर खोल दी पोल, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 28 Nov 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक शख्स  यहां टिकट खिड़की पर तैनात एक कर्मचारी यात्रियों को टिकट देने की जगह मोबाइल फोन चलाता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Man claims Thane station clerk denied ticket demanded extra money Railways reacts
रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क ने की ऐसी हरकत, यात्री ने वीडियो शेयर कर खोल दी पोल - फोटो : एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन से एक रेलवे कर्मचारी की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां टिकट खिड़की पर तैनात एक कर्मचारी यात्रियों को टिकट देने की जगह मोबाइल फोन चलाता दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी के व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्री ने कर्मचारी पर टिकट के लिए निर्धारित किराये से अधिक पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले की शिकायत रेलवे अधिकारियों तक पहुंच गई है, जिसके बाद रेलवे सेवा ने जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को टैग किया है। 

विज्ञापन


टिकट खिड़की पर मोबाइल चलाता दिखा कर्मचारी

यह घटना 27 नवंबर की सुबह करीब 8:25 बजे की बताई जा रही है। सोशल मीडिया शख्स ने एक्स पर इसका वीडियो साझा किया है। वीडियो में टिकट खिड़की पर बैठा कर्मचारी अपने मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दे रहा है। वह फोन की स्क्रीन स्क्रॉल करते हुए मुस्कुराता नजर आता है। इस दौरान टिकट लेने के लिए यात्री इंतजार कर रहे थे। वीडियो बनाने वाले यात्री का आरोप है कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ध्यान देने की जगह मोबाइल चलाने में लगा हुआ था। यात्रियों की परेशानी के बावजूद वह टिकट जारी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। 
विज्ञापन


टिकट के बदले अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप

शख्स ने कर्मचारी पर सिर्फ ड्यूटी में लापरवाही बरतने का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि टिकट के लिए तय किराये से अधिक पैसे मांगने का दावा भी किया है। उसके मुताबिक, कर्मचारी अतिरिक्त पैसे दिए बिना यात्रियों को टिकट नहीं दे रहा था। यात्री ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट खिड़की के आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभा रहे थे। उन्होंने दावा किया कि कुछ कर्मचारी पास के कमरे में पार्टी करने में व्यस्त थे। शख्स ने इस स्थिति के लिए स्टेशन प्रबंधन की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए और रेलवे प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता की मौत की खबर सुन घर जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा बेटा, फ्लाइट की देरी ने तोड़ा दिल, गुस्साए यात्री


रेलवे सेवा ने अधिकारियों को किया टैग

वीडियो और शिकायत सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेलवे सेवा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। रेलवे सेवा ने शिकायत को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें टैग किए जाने की जानकारी दी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जांच में क्या सामने आया है। न ही संबंधित कर्मचारी के खिलाफ किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि हुई है। टिकट के बदले अतिरिक्त पैसे मांगने समेत यात्री की ओर से लगाए गए आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 

बाबुल का ये घर...,गाने पर बेटी ने किया ऐसा डांस, देख पिता की आंखों में आ गए आंसू, सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए

सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर टिकट लेना यात्रियों की बुनियादी जरूरत है और इसके लिए उन्हें अनावश्यक इंतजार या परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों ने भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के कथित मनमाने रवैये को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed