वायरल वीडियो- कोबरा को गले से पकड़कर काबू में करने लगा शख्स, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर कोबरा का रेस्क्यू करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक पल को आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विस्तार
कोबरा वायरल वीडियो: इंटरनेट पर सांपों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन वीडियो में प्रशिक्षित स्नेक कैचर या रेस्क्यूअर बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ सांपों को सुरक्षित स्थान से बाहर निकालते नजर आते हैं। लेकिन कभी-कभी एक छोटी सी लापरवाही हादसे की वजह बन सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कोबरा का रेस्क्यू करते शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद एक पल को आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बेहद खतरनाक कोबरा सांप का रेस्क्यू करता नजर आ रहा है। कोबरा लगातार फुफकार रहा था और किसी भी पल हमला कर सकता था, लेकिन शख्स ने बिना घबराए बेहद सूझबूझ और साहस के साथ कोबरा को सावधानी से काबू में ले लिया। जरा सी चूक हुई होती तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी, तभी शख्स कोबरा को छोड़ देता है।
हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
खतरा भांपते ही फन फैलाता है कोबरा
कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में गिने जाते हैं। खतरा महसूस होने पर ये फन फैलाकर चेतावनी देते हैं और जरूरत पड़ने पर हमला भी कर सकते हैं। इनके जहर का असर गंभीर हो सकता है, इसलिए किसी भी सांप को पकड़ने या हटाने की कोशिश खुद करने के बजाय प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या स्थानीय वन विभाग से मदद लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
कोबरा सांप के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- सांप को पकड़ने वाले आदमी से जरा सी चूक हुई होती तो सब खत्म हो जाता। वहीं कुछ लोग रेस्क्यूअर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि इतनी खतरनाक स्थिति में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी।
नेपाल में आई बाढ़ के बीच रिहायशी इलाके में पहुंचा विशालकाय अजगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिजली की तारों पर चढ़कर दही हांडी तक पहुंचा बंदर, माखन-मिश्री खाता देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स