फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा शहर, जहां न तो मोबाइल चला सकते हैं और न ही टीवी या रेडियो, सब हैं प्रतिबंधित

Tue, 31 Mar 2020 01:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Mar 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Green Bank city of West Virginia where no one can use mobile television and radio
ग्रीन बैंक शहर - फोटो : Social media

आज के समय में अगर इंसान के पास मोबाइल या टीवी न हो तो लगता है जिंदगी में कुछ है ही नहीं। शायद ही दुनिया में ऐसा कोई घर होगा, जहां परिवार में किसी के पास मोबाइल न हो या उनका इस्तेमाल न करता हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है, जहां के लोगों के लिए मोबाइल से लेकर टीवी और रेडियो सब प्रतिबंधित हैं। इन चीजों का इस्तेमाल कोई नहीं कर सकता और अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाए तो उसे गिरफ्तार कर जेल भी जेल भी भेजा जा सकता है। 

Green Bank city of West Virginia where no one can use mobile television and radio
ग्रीन बैंक टेलिस्कोप - फोटो : Social media

इस शहर का नाम है ग्रीन बैंक, जो अमेरिका के पश्चिमी वर्जिनिया में पोकाहॉन्ट्स काउंटी में पड़ता है। इस शहर की आबादी 150 के आसपास है, लेकिन कोई भी यहां मोबाइल, टीवी या रेडियो का इस्तेमाल नहीं करता है। यह शहर इसलिए भी मशहूर है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा स्टीयरेबल रेडियो टेलिस्कोप है, जिसे 'ग्रीन बैंक टेलिस्कोप' के नाम से जाना जाता है। यह टेलिस्कोप परिवहन योग्य है, यानी इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।  

Green Bank city of West Virginia where no one can use mobile television and radio
दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो टेलिस्कोप - फोटो : Social media

ग्रीन बैंक टेलिस्कोप 485 फीट लंबा और 7,600 मीट्रिक टन वजनी है। इसके ऊपर लगा डिश इतना बड़ा है कि उसमें एक पूरा का पूरा फुटबॉल मैदान समा सकता है। यह टेलिस्कोप जिस इलाके में स्थित है, वहां अमेरिका की राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान वेधशाला है, जिसकी स्थापना साल 1958 में की गई थी। यहां अंतरिक्ष से आने वाली रेडियो तरंगों का अध्ययन किया जाता है। इस इलाके में बहुत सारे टेलिस्कोप हैं, जो गुरुत्वाकर्षण तरंगों से लेकर ब्लैक होल्स तक का पता लगाने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Green Bank city of West Virginia where no one can use mobile television and radio
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस टेलिस्कोप के बारे में कहा जाता है कि यह अंतरिक्ष में 13 अरब प्रकाश वर्ष दूर के सिग्नल को भी पकड़ सकता है। रेडियो तरंगों के मामले में यह काफी संवेदनशील है। यही वजह है कि इस इलाके में मोबाइल फोन से लेकर टीवी, रेडियो, आईपैड, वायरलेस हेडफोन, रिमोट कंट्रोल खिलौने, कॉर्डलेस फोन और माइक्रोवेव अवन जैसी चीजों पर पाबंदी है, क्योंकि इन उपकरणों की वजह से टेलिस्कोप को अंतरिक्ष की रेडियो तरंगों का पता लगाने में परेशानी होगी। 

विज्ञापन
Green Bank city of West Virginia where no one can use mobile television and radio
राष्ट्रीय रेडियो खगोल विज्ञान वेधशाला, अमेरिका - फोटो : Facebook/National Radio Astronomy Observatory (NRAO)

कहते हैं कि ग्रीन बैंक वेधशाला में एलियंस पर भी शोध होता है। यह काम 1960 से ही चल रहा है। यहां रेडियो तरंगों के माध्यम से अंतरिक्ष में मौजूद दूसरों ग्रहों पर जीवन का पता लगाया जाता है। पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं, यह तो अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस वेधशाला में इसको लेकर काम लगातार जारी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed