फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो पांच देश, जिनके पास नहीं हैं एक भी परमाणु बम

Tue, 25 Feb 2020 03:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 25 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Five countries do not have Nuclear Bomb
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

धरती पर इस वक्त 13 हजार से भी अधिक परमाणु बम हैं और ये बम सिर्फ कुछ देशों के पास ही हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। आज हम आपको कुछ ऐसे देशों में बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास एक भी परमाणु बम नहीं हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये देश गरीब हैं या परमाणु बम बनाने में सक्षम नहीं हैं। दरअसल, वो परमाणु बम बनाने के बजाए अपने देश की तरक्की पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे लोग खुशहाल रहें और बेवजह डर के साए में ना रहें। 

Five countries do not have Nuclear Bomb
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

जर्मनी
जर्मनी को वैसे हिटलर की तानाशाही की वजह से ज्यादा जाना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी आर्थिक रूप से संपन्न इस देश के पास एक भी परमाणु बम नहीं है। हालांकि जर्मनी के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र जरूर है। जर्मनी वैसे महान वैज्ञानिकों के देश के नाम से भी जाना जाता है। अल्बर्ट आइंस्टीन भी यही के रहने वाले थे, लेकिन बाद में वो अमेरिका चले गए थे।  

Five countries do not have Nuclear Bomb
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जापान 
दो बार परमाणु बम का सामना करने वाले इस देश के पास भी एक भी परमाणु बम नहीं है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे और देश की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी। लेकिन इसके बावजूद जापान आज दुनिया के सबसे संपन्न देशों में एक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five countries do not have Nuclear Bomb
ईरान - फोटो : Pixabay

ईरान 
प्राचीन समय में फारस के नाम से जाने जाने वाले इस्लामिक देश ईरान के पास भी एक भी परमाणु बम नहीं है। हालांकि कई ये अफवाहें उड़ीं कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है, लेकिन बाद में वहां के राष्ट्रपति ने बताया कि उनका देश परमाणु हथियारों का निर्माण नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
Five countries do not have Nuclear Bomb
स्विट्जरलैंड - फोटो : Pixabay

स्विट्जरलैंड
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड के पास भी परमाणु बम नहीं है। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां के लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊंचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियां और चॉकलेट दुनियाभर में मशहूर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed