अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय दौरे का आज आखिरी दिन है। वो दो दिवसीय भारत दौरे पर अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर के साथ आए हैं। ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद वो ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा चले गए। आगरा से वो दिल्ली पहुंचे।
2 of 13
Donald Trump India Visit
- फोटो : Ravi Batra
मंगलवार को सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन पहुंचे, उसके बाद वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे। फिर वो हैदराबाद हाउस पहुंचे। हम आपको तस्वीरों के जरिए बता रहे हैं ट्रंप के यात्रा के आखिरी दिन का पूरा अपडेट।
3 of 13
Donald Trump India Visit
- फोटो : Ravi Batra
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ट्रंप को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ट्रंप को 21 तोपों
की सलामी दी गई।
4 of 13
Donald Trump India Visit
- फोटो : Ravi Batra
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की अगवानी की। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं की मिलीजुली टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में ट्रंप की पुत्री इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर एवं अनेक अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे।
5 of 13
Donald Trump India Visit
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को महात्मा गांधी की समाधी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा। अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के लोग एक संप्रभु और अद्भुत भारत के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हैं। महान महात्मा गांधी की भी यही सोच थी। यह अद्भुत सम्मान की बात है।'