साड़ी में बांधकर टीचर के लिए गिफ्ट लाए छात्र, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल की एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स टीचर को साड़ी में बांधकर अनोखे अंदाज़ में सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में स्कूल की एक क्लास नजर आती है, जहां कई बच्चे गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी एक बच्चा हाथ में कुछ लेकर टीचर के पास पहुंचता है। टीचर पूछती हैं, 'क्या है ये'? बच्चा बिना कुछ कहे वह बंडल टेबल पर रख देता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखकर साफ पता चलता है कि इस बंडल में कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि ढेर सारा प्यार छिपा है।
इसके बाद जैसे ही साड़ी हटाई जाती है, सामने 6 ताजी लौकियां नजर आती हैं। यह देखकर टीचर कहती हैं, 'इतनी लौकी तो मैं 10 दिन में भी नहीं खा पाऊंगी।' देखने में भले ही ये सिर्फ सब्जियां हों, लेकिन बच्चों का यह तोहफा उनके अपनापन और स्नेह को बयां करता है। गांव और ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग शायद इस मासूम तोहफे के पीछे छिपे बच्चों के प्यार को और बेहतर समझ सकते हैं।
देखें वीडियो-
A post shared by Shruti Chauhan Rajawat (@shrutichauhanrajawat)
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
साड़ी में लिपटे टीचर के लिए इस अनोखे तोहफे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- टीचर की ऊपरी कमाई।
छोटे से तोहफे में दिखा बड़ा प्यार
जब टीचर बच्चों को सिर्फ स्टूडेंट नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह समझते हैं, तो उनके बीच विश्वास और अपनापन पैदा होता है। इसी वजह से कई बार स्टूडेंट्स भी अपने टीचर के लिए छोटी-सी चीज में बड़ा प्यार दिखा देते हैं। महंगा तोहफा जरूरी नहीं होता, उसके पीछे की भावना मायने रखती है। यही टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते की खूबसूरती है- जहां सम्मान, अपनापन और यादें लंबे समय तक साथ रहती हैं।
वायरल वीडियो: जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर
तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल