फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ahmedabad university Jaldi bol panvel nikalna hai professor grabs student collar video viral news in hindi

वायरल वीडियो: जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर

Fri, 25 Sep 2026 03:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 25 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर अहमदाबाद की एक यूनिवर्सिटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रोफेसर मंच पर एक छात्र का कॉलर पकड़कर उसे डांटते और कथित तौर पर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ahmedabad university Jaldi bol panvel nikalna hai professor grabs student collar video viral news in hindi
यूनिवर्सिटी से वायरल प्रोफेसर और स्टूडेंट का वीडियो - फोटो : @shobhitic

विस्तार

विज्ञापन

प्रोफेसर-स्टूडेंट वायरल वीडियो: गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक यूनिवर्सिटी में आयोजित सांस्कृतिक-तकनीकी कार्यक्रम के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक प्रोफेसर मंच पर एक छात्र का कॉलर पकड़ते और उसे डांटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान छात्र ने फिल्म ‘गोलमाल 3’ का चर्चित डायलॉग बोलकर प्रोफेसर को बीच में टोका था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। 

 



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, प्रोफेसर मंच पर मोबाइल से कुछ पढ़ते हुए नजर आते हैं। इसी दौरान दर्शकों के बीच बैठा एक छात्र चिल्लाकर फिल्मी अंदाज में बोला- जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है। यह फिल्म ‘गोलमाल 3’ का चर्चित डायलॉग है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनाए गए हैं। छात्र की बात सुनकर प्रोफेसर ने जवाब दिया, तो निकल ले भाई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रोफेसर ने इशारे से छात्र को मंच पर बुलाया और छात्र  के मंच पर पहुंचने पर उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे फटकार लगाई। वीडियो में प्रोफेसर छात्र से कहते सुनाई देते हैं कि, किसी भी फैकल्टी सदस्य का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने पर छात्र को यूनिवर्सिटी से निकालने की चेतावनी दी जाती है।



देखें वीडियो 



टेक्नोफ्रा 2026 के दौरान हुआ प्रोफेसर-स्टूडेंट विवाद

बता दें कि यह पूरा विवाद यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव ‘टेक्नोफ्रा 2026’ के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम 18 से 20 सितंबर के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों समेत 800 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच पर प्रोफेसर और छात्र के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल



देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज

 


वीडियो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 
प्रोफेसर-स्टूडेंट मंच पर विवाद के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे कि, छात्रों को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और कार्यक्रम में बाधा नहीं डालनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आलोचक मानते हैं कि प्रोफेसर को शांत तरीके से निपटना चाहिए था। 

 

फिलहाल, यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने कैंपस की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र के रिश्तों पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed