फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Drone footage shows scale of destruction after Nepal floods viral videos

नेपाल में तबाही का ड्रोन वीडियो वायरल, हर तरफ दिख रही सिर्फ बर्बादी, देखकर दहल जाएगा आपका दिल

Thu, 03 Sep 2026 05:57 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के हर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब नया वीडियो सामने आया है, जो झकझोर कर रख देगा। यह ड्रोन वीडियो  नेपाल के देवीघाट का है। 

विज्ञापन
Drone footage shows scale of destruction after Nepal floods viral videos
नेपाल में तबाही का ड्रोन वीडियो वायरल, हर तरफ दिख रही सिर्फ बर्बादी - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ ने सबकुछ तहस नहस कर दिया है। बाढ़ में मची तबाही के हर दिन नए वीडियो सामने आते हैं। सोशल मीडिया पर नेपाल के देवीघाट का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह एक ड्रोन वीडियो है, जिसमें नेपाल के नुवाकोट के देवीघाट में मची तबाही को दिखाया गया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिस देवीघाट की नदी कभी सिर्फ पानी थी। वर्तमान समय में इस इलाके क तबाही की गवाह बन चुकी है। नुवाकोट के देवीघाट में लोग वर्षों से नदी के किनारे रहते आ रहे थे। घरों की खिड़कियां नदी की तरफ खुलती थीं। नदी में बच्चे नहाते थे, महिलाएं कपड़े धोती थीं और बुजुर्ग शाम को किनारे बैठकर बातें करते थे और बच्चे खेलते थे। लेकिन अब सबकुछ बदल चुका है। 
विज्ञापन


पहाड़ों से सैलाब इतनी तेज रफ्तार में आया कि नदी अपने किनारों को भी पहचान नहीं पाई। देखते ही देखते बाढ़ ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दीवारें ढह गईं, छतें बहने लगीं और मकान मलबे में तब्दील हो गए। जब अगली सुबह तो देवीघाट को पहचानना मुश्किल था। सड़कें, गलियां और घरों के आंगन कीचड़ की मोटी परत से ढके हुए थे और कई मकान आधे डूबे थे, तो वहीं कुछ पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबलपुर: दीदी कहने पर भड़की लड़की, कार के आगे खड़ी होकर काटा बवाल, सड़क पर लग गया जाम

जिस स्थान पर कभी जिंदगी बसत थी, अभी वहां चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ मलबा है। ड्रोन वीडियो में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है। टूटे घरों के बीच लोग अपनों को तलाश रहे हैं। कई लोग मलबे में अपने परिजनों को खोज रहा है तो कोई चुपचाप नदी की तरफ देख रहा है। जिन घरों में कुछ घंटे पहले तक लोग थे, वहां अब सिर्फ मलबा दिखाई दे रहा है। 

जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने बड़ी भयानक तबाही मचाई है। देवीघाट भी इस त्रासदी की मार झेल रहा है। राहत और बचाव टीमें लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन जिन लोगों ने अपनों को खो दिया, वो नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकेगा। पानी उतरने पर, कीचड़ सूख जाएगा और घर भी फिर बन जाएगा। जिन लोगों की जान चली गई, उनकी यादें हमेशा नदी से जुड़ी रहेंगी। इस वीडियो में तबाही देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed