फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dark matter first hint scientists mystery particle

ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य पर मिली बड़ी कामयाबी! वैज्ञानिकों को डार्क मैटर का मिला अहम सुराग

Fri, 04 Sep 2026 07:04 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

वैज्ञानिकों को डार्क मैटर को लेकर बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने खास डिटेक्टर ने एक रहस्यमयी कण को रिकॉर्ड किया है। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों की खोज के बारे में...

विज्ञापन
dark matter first hint scientists mystery particle
वैज्ञानिकों को डार्क मैटर का मिला अहम सुराग - फोटो : AI

विस्तार

ब्रह्मांड के सबसे बड़े और दिलचस्प रहस्यों में डार्क मैटर शामिल है। अब इसकी खोज में वैज्ञानिकों को एक अहम सुराग मिला है। एक खास डिटेक्टर ने एक रहस्यमयी कण को रिकॉर्ड किया है। अमेरिका में जमीन के करीब एक मील नीचे लैब में यह डिटेक्टर लगा है। यह रहस्यमयी कण डार्क मैटर से संबंधित हो सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी यह पक्की खोज नहीं है।

विज्ञापन


LZ डिटेक्टर (LUX-ZEPLIN) में यह संकेत मिला है। LZ दुनिया का सबसे संवेदनशील डार्क मैटर डिटेक्टर है, जो ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों की खोज कर रहा है। करीब 250 वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की टीम ने दो साल तक इसके डेटा की जांच पड़ताल की है। सभी वैज्ञानिक 6 देशों के 39 संस्थानों से जुड़े हैं। जांच में एक ऐसे कण का पता चला है, जिसकी एक एटम से टक्कर हुई थी। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह WIMP (Weakly Interacting Massive Particle) हो सकता है। माना जाता है कि WIMP डार्क मैटर का संभावित कण है। अगर डार्क मैटर के किसी कण की किसी एटम से टक्कर होती है, तो उससे पैदा होने वाले छोटे से संकेत को यह डिटेक्टर पकड़ने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बुध ग्रह है वैज्ञानिकों के लिए रहस्य? बेपीकोलंबो मिशन खोलेगा सबसे बड़ा राज

क्या वैज्ञानिकों को मिला डार्क मैटर? 

यह कहना अभी सही नहीं होगा। वैज्ञानिकों ने सिर्फ एक ऐसी घटना का पता लगाया है, जो डार्क मैटर से संबंधित हो सकती है। सिर्फ एक घटना के आधार पर यह साबित नहीं हो सकता है कि वह डार्क मैटर ही था। इस संकेत को 2.6 सिग्मा की रेटिंग दी गई है। सिग्मा से वैज्ञानिक यह समझते हैं कि कोई नतीजा कितना भरोसेमंद है। 


5 Sigma को बड़ी वैज्ञानिक खोज के लिए जरूरी माना जाता है। अभी जो संकेत मिला है, उसे पक्की खोज मानने के लिए और सबूत की जरूरत है। ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिक गैटस्कैल का कहना है कि वैज्ञानिकों का यह दावा नहीं है कि उन्होंने डार्क मैटर खोज लिया है।  उनके मुताबिक, टीम ने कुछ दिलचस्प जरूर देखा है, लेकिन अभी और जांच की जरूरत है, जिससे इस समझा जा सके। 

भगवान श्रीकृष्ण का रहस्यमयी मंदिर, जहां भूख से दुबली हो जाती है मूर्ति, रहस्य जानकर हो जाएंगे हैरान

क्या है डार्क मैटर? 

डार्क मैटर एक ऐसा पदार्थ है जिसे सीधे देखा नहीं जा सकता है। यह रोशनी को न तो छोड़ता है और न ही उसे सामान्य तरीके से वापस भेजता है। इसकी वजह से इसे सीधे देखना बहुत कठिन है। इसके बाद भी वैज्ञानिक मानते हैं कि डार्क मैटर मौजूद है, क्योंकि इसका गुरुत्वाकर्षण दूसरी चीजों पर असर डालता है। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, ब्रह्मांड के कुल पदार्थ का करीब 85 फीसदी हिस्सा डार्क मैटर हो सकता है। इतना बड़ा हिस्सा होने के बाद भी वैज्ञानिक अभी तक इसके किसी कण को सीधे नहीं पकड़ पाए हैं। इसलिए मिले संकेत अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed