फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Nagamani spotted on the head of a venomous cobra Find out the truth behind the viral video

जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

Thu, 03 Sep 2026 04:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाग दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि सांप के सिर नागमणि है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Nagamani spotted on the head of a venomous cobra Find out the truth behind the viral video
जहरीले नाग के सिर पर दिखी नागमणि! आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई - फोटो : एक्स

विस्तार

हम सभी ने मणिधारी नाग की कहानियां किताबों में पढ़ी हैं और फिल्मों में देखा है। लेकिन क्या किसी ने हकीकत में नागमणि और मणिधारी नाग देखा है? अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नागमणि के साथ जहरीला नाग फन फैलाए दिख रहा है। उसके सिर पर नीले रंग की कोई वस्तु हैं, जिसे लोग नागममिण बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन


ज्योतिष ग्रंथ वृहत्ससंहिता में नागमणि (सर्पमणि) का विस्तृत उल्लेख है। ग्रंथ में कहा गया है कि मणिधारी नाग दुनिया में मौजूद हैं। हालांकि, इस तरह के नाग बहुत दुर्लभ होते हैं। इसके मुताबिक, नागमणि मोर के गले या दीपक की लौ की तरह चमकदार होती है। इसके अलावा गरुड़ पुराण और शिव पुराण में वासुकी, तक्षक और शेषनाग जैसे शक्तिशाली नागों के सिर पर नागमणि होने का जिक्र है। 
विज्ञापन


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि नागमणि के बारे में अब तक सिर्फ कहानियों में सुना था, लेकिन आज तो दर्शन भी हो गए। जिन्होंने अब तक नागमणि नहीं देखी, उनके लिए आज सुनहरा मौका है। अब बताइए कि दर्शन पहली बार हुए हैं या पहले से पहचान है? इसके साथ ही हंसने वाली इमोजी बनाई गई। शख्स ने ग्रोक (Grok) से सवाल किया है कि यहह सच में नागमणि है या ड्रामा है सिर्फ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी ट्रेन, मां-बेटी की मजबूरी देख मैनेजर ने दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो 

शख्स के सवाल का जवाब देते हुए ग्रोक ने कहा कि यह नागमणि नहीं है। नागमणि सिर्फ कहानियों और अंधविश्वास की चीज है। वैज्ञानिक रूप से सांप के सिर में कोई मणि नहीं होती। वीडियो में कोबरा असली है, लेकिन नीला पत्थर नकली है जिसे सिर पर चिपकाया गया। वायरल होने के लिए पूरा ड्रामा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नाग के सिर पर लगी नीली वस्तु को देखकर पता चल रहा है कि उसे किसी ने चिपकाया गया है। 

वायरल वीडियो: पाकिस्तान में दुकान पर बिक रही हैं फैंसी कब्रें, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बहुत गलत है। ऐसा कुछ नहीं होता है और आप सांपों की जान खतरे में डाल रहे हैं। बता दें कि वीडियो में दिख रहे नाग के सिर पर नागमणि नहीं है। उसके सिर पर अलग से नीली वस्तु को चिपकाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed