जबलपुर: दीदी कहने पर भड़की लड़की, कार के आगे खड़ी होकर काटा बवाल, सड़क पर लग गया जाम
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने लिए दीदी सुनते ही इतना बवाल किया कि शहर में 1 घंटे जाम लगा रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर दीदी कहने पर भड़की लड़की का वायरल वीडियो: जबलपुर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। लेकिन दूसरे बड़े शहरों की तरह यहां भी ट्रैफिक जाम की समस्या आम है। शहर के बीचोंबीच अक्सर भारी जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि, इस बार जाम की वजह कुछ ऐसी थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
आमतौर पर लड़कियों से छेड़छाड़ या बदसलूकी के मामले सामने आते हैं, लेकिन जबलपुर में एक युवती को ‘दीदी’ कहे जाने पर ऐसा गुस्सा आया कि मामला सड़क पर हंगामे तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ‘दीदी’ कहे जाने से नाराज युवती ने कार के सामने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक पैर से स्कूल का सफर, डीएम से की ट्राईसाइकिल की गुहार, दिव्यांग बच्ची के हौसले को मिला प्रशासन का सहारा
यहां देखें वीडियो
मैं तुम्हारी बहन दिखती हूं क्या?
जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में एक कार चालक ने पास से गुजर रही युवती को रास्ते से हटने के लिए आवाज लगाई और उसे ‘दीदी’ कहकर संबोधित कर दिया। बताया जा रहा है कि ‘दीदी’ शब्द सुनते ही युवती नाराज हो गई। उसने चालक से सवाल करते हुए कहा, “मैं तुम्हारी बहन दिखती हूं क्या?” इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
सड़क के बीच कार के आगे आकर खड़ी हुई युवती
देखते ही देखते मामूली बात ने तूल पकड़ लिया और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद युवती सड़क के बीचोंबीच जाकर कार के ठीक सामने खड़ी हो गई। किसी तरह की अनहोनी या चोट से बचने के लिए चालक ने भी गाड़ी आगे नहीं बढ़ाई और वहीं रुककर स्थिति संभालने की कोशिश करता रहा।
प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी ट्रेन, मां-बेटी की मजबूरी देख मैनेजर ने दिखाई इंसानियत, वायरल हुआ वीडियो
वीडियो पर आईं लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पुरुषों को कैसी-कैसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो आंटी ही बोल देते।
बेटी ने पैरेंट्स को दिया विदेश यात्रा का सरप्राइज, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल