फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Donald Trump bela post meaning reactions viral social media russia putin ukraine

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐसा कौन सा शब्द लिखा, अब जिसका मतलब खोज रही दुनिया

Mon, 18 Aug 2025 12:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

Donald Trump: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा शब्द लिखा है, जिसका मतलब और संदर्भ खोजने में लोग खोज रहे हैं।

विज्ञापन
Donald Trump bela post meaning reactions viral social media russia putin ukraine
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐसा कौन सा शब्द लिखा, अब जिसका मतलब खोज रही दुनिया - फोटो : PTI

विस्तार

Donald Trump: संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा शब्द लिखा है, जिसका मतलब और संदर्भ खोजने में लोग खोज रहे हैं। दरअसल, ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शब्द 'Bela' लिखा है। ट्रंप के इस शब्द क्या मतलब था? यह अभी साफ नहीं है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बारे में जानकारी साक्षा करने के बाद यह शब्द लिखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि रूस के मामले में बड़ी प्रगति होगी। 

विज्ञापन


लोगों की राय

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना था कि यह शब्द दक्षिण अफ्रीका के बुनियादी शिक्षा कानून संशोधन (BELA) कानून के संदर्भ में हो सकता है, जो हमेशा से विवादों में रहा है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ''बेला" शब्द किसी आशा और नवीनीकरण का प्रतीक है। तो वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि यह टाइपिंग की गलती हो सकती है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है कि हो सकता है ट्रंप बेलारूस के बारे में लिखना चाहते हों, क्योंकि कुछ लोगों ने 'बेला' शब्द को बेलारूस से जोड़ा है और देश के राष्ट्रपति लुकाशेंको से ट्रंप की पुरानी मुलाकातों से जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: झरने में दिखा सांपों का झुंड, स्नेक वॉटरफॉल के नाम से है मशहूर, नागों के आकार वाले पत्थर मौजूद

 

कुछ लोग रूस के राष्ट्रपति के साथ ट्रंप की मुलाकात को जोड़ रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि शायद यह एक कोड वर्ड है। यह कोर्ड वर्ड पुतिन के साथ ट्रंप की मुलाकात से संबंधित हो। अब यह शब्द सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म ट्रेंड कर रहा है। इस शब्द को लोग मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। 

Viral Video: शख्स ने हाथ में पकड़ा हुआ था 18 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा, लंबाई देख लोगों की अटकी सांसें
 

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed