फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   4 Lifts in the Building, But No Access for Workers Labourer Carries Bricks Up to 21st Floor

वायरल: 21वीं मंजिल तक ईंटें ढोता रहा मजदूर, बिल्डिंग में चार लिफ्ट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री

Sat, 31 Oct 2026 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 Oct 2026 05:02 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मजदूर को 21वीं मंजिल तक सीढ़ियों से ईंटें ले जाते देखा जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि बिल्डिंग में चार लिफ्ट होने के बावजूद मजदूरों को सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
 

विज्ञापन
4 Lifts in the Building, But No Access for Workers Labourer Carries Bricks Up to 21st Floor
चार लिफ्ट होने के बाद भी मजदूरों को इजाजत नहीं - फोटो : एक्स@IndianTechGuide

विस्तार

किसी भी बड़ी इमारत को खड़ा करने में मजदूरों की मेहनत सबसे अहम होती है। दिन-रात मेहनत करके मजदूर ऊंची-ऊंची इमारतें बनाते हैं, ताकि लोग उनमें आराम से रह सकें। लेकिन कई बार इन्हीं मजदूरों को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें देखकर सवाल उठना लाजमी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। वीडियो में एक मजदूर 21वीं मंजिल तक ईंटें लेकर सीढ़ियां चढ़ता दिखाई दे रहा है। जबकि जिस बिल्डिंग में वह काम कर रहा है, वहां चार लिफ्ट मौजूद हैं।

विज्ञापन


चार लिफ्ट होने के बाद भी मजदूरों को इजाजत नहीं
वायरल वीडियो में एक शख्स अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट दिखाते हुए पूरी बात बताता है। वह कहता है कि इस फ्लोर पर चार-चार लिफ्ट हैं, लेकिन मजदूरों को इनमें सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद वह बताता है कि मजदूरों को ईंटें लेकर 21 मंजिल तक सीढ़ियों से जाना पड़ रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहता है कि गरीब मजदूरों के लिए चार लिफ्ट होने के बावजूद कोई जगह नहीं है। वह तंज कसते हुए कहता है कि इस तरह देश बहुत आगे जाएगा। वीडियो में उसकी नाराजगी साफ नजर आती है। दरअसल, मजदूरों को लिफ्ट से सामान ले जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी सामान सीढ़ियों से ऊपर पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल
इस वीडियो को इंडियन टेक एंड इंफ्रा से जुड़े एक्स हैंडल ने पोस्ट किया है। इसके साथ लिखा गया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लिफ्ट इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है। ऐसे में उन्हें भारी ईंटें लेकर 21 मंजिल तक जाना पड़ रहा है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इन मजदूरों को बेहतर सुविधाएं और ज्यादा मेहनताना मिलना चाहिए।


लोगों ने रखी अपनी राय
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा कि यह बिल्कुल बेतुकी व्यवस्था है। अपार्टमेंट प्रबंधन को इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मजदूर भी इंसान हैं, रोबोट नहीं। कुछ समय के लिए लिफ्ट रोककर उनका काम आसान किया जा सकता था। वहीं, दूसरे यूजर ने इस बात से अलग राय रखी। उसने कहा कि पैसेंजर लिफ्ट में सीमेंट, ईंट और रेत ले जाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे लिफ्ट को नुकसान पहुंच सकता है। यह भेदभाव का मामला नहीं, बल्कि लिफ्ट की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed