गुलाबी साड़ी पहनकर लड़की ने बड़ी मुश्किल गाने पर लगाए शानदार ठुमके, डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग
वायरल डांस वीडियो: सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की ने गुलाबी साड़ी में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस किया है।
विस्तार
शानदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूबसूरत लड़की अपने बेहतरीन डांस मूव्स और शानदार अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। उसके डांस का हर स्टेप बेहद आकर्षक और शानदार है। चेहरे की प्यारी मुस्कान, गजब का एक्सप्रेशन और गाने की धुन पर थिरकते कदम वीडियो को और भी खास बना देते हैं। गुलाबी साड़ी में डांस कर रही लड़की की मेहनत, आत्मविश्वास और डांस के प्रति जुनून साफ देखा जा सकता है है। लड़की ने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाने पर डांस किया है।
बड़ी मुश्किल गाने पर किया शानदार डांस
वायरल हो रहे डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की गुलाबी और सिल्वर बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत डांस कर रही है। जैसे ही बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाना बजनता है, वह अपनी कमर की लचक, चेहरे के शानदार हाव-भाव और ऊर्जा से भर मूव्स से पूरे डांस फ्लोर पर तहलका मचा देती है। उसकी अदाएं देखकर आसपास खड़े लोग तालियां बजाने और उसका आत्मविश्वास बढ़ाने लगते हैं
देसी लुक में लड़की ने ढाया कहर
लड़की का डांस स्टूडियो में फिल्माया गया है। इस वीडियो में लड़की का आत्मविश्वास देखने लायक है। अपनी पतली कमर के लचीले स्टेप्स और हाथों की मुद्राओं से उसने न सिर्फ माधुरी दीक्षित की याद दिला दी, बल्कि इस डांस को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। खूले बाल और चेहरे पर मुस्कान डांस में चार चांद लगा रही है।
आसमान से बरसेगी आफत! फिर आ सकता है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
वायरल हुआ डांस वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पर यह वीडियो शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया। डांस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और डांस की तारीफ कर रहे हैं।
वायरल: 21वीं मंजिल तक ईंटें ढोता रहा मजदूर, बिल्डिंग में चार लिफ्ट होने के बावजूद नहीं मिली एंट्री
एक शख्स ने लिखा है कि माधुरी दीक्षित के बाद इस गाने पर ऐसा सुंदर डांस पहली बार देखा है। एक अन्य ने लिखा है कि गुलाबी साड़ी में लड़की ने बिजली गिरा दी है। लोगों का कहना है कि डांस को शानदार बताया है।