फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   vande bharat 180 kmph water glass viral video

180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Sun, 01 Nov 2026 12:45 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग की चर्चा होने लगी है। ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे है और कोच में रखे पानी गिलास हिल तक नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन
vande bharat 180 kmph water glass viral video
180 की रफ्तार में दौड़ी वंदे भारत, गिलास का पानी तक नहीं हिला - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे की आधुनिक तकनीक और शानदार इंजीनियरिंग एक बार फिर चर्चा में है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह है। ट्रेन अपनी अधिकतम गति से पटरी पर दौड़ रही थी, लेकिन इसके भीतर रखे गिलास में पानी तक नहीं हिला। यह नजारा ट्रेन की शानदार स्थिरता, अत्याधुनिक सस्पेंशन सिस्टम और बेहतरीन तकनीक को दिखाता है। यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में ट्रेन के कोच के भीतर रखे हुए तीन गिलास नजर आ रहे हैं। इनमें से दो गिलास नीचे रखे हैं, जबकि तीसरा उनके ऊपर रखा है। तीनों गिलास पानी से भरे हैं और इनके पास ही एक मोबाइल फोन रखा है, जिसकी स्क्रीन पर ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे नजर आ रही है। 
विज्ञापन


सबसे खास बात यह है कि इतनी तेज रफ्तार के बाद भी गिलास अपनी जगह से हिलते नजर नहीं आते और न ही उनमें भरा पानी छलकता है। इस वीडियो को रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए वंदे भारत कोच के ट्रायल का है। इस ट्रेन का हाल ही में ट्रायल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आसमान से बरसेगी आफत! फिर आ सकता है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


पहले भी वायरल हुआ ऐसा वीडियो

 पहली बार वंदे भारत ट्रेन में पानी के गिलास का यह टेस्ट चर्चा में नहीं है। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय ट्रेन के अंदर पानी से भरा एक गिलास था। ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे होने के बाद भी गिलास से पानी नहीं छलका था। हालांकि, इस बार खास बात यह है कि वायरल वीडियो में एक नहीं, बल्कि तीन गिलास नजर आ रहे हैं। दरअसल, तेज रफ्तार में ट्रेन के भीतर सफर कितना आरामदायक और स्थिर है, यह भी रेलवे के लिए अहम है। 

सौरमंडल में नए ग्रह की एंट्री? सूर्य के चक्कर लगाती मिली रहस्यमयी चीज, वैज्ञानिकों के दावे ने किया हैरान

ट्रेन की स्थिरता की जांच के लिए ट्रायल के दौरान कंपन, झटकों और कोच के व्यवहार का आकलन होता है। वीडियो देखकर कई लोग भारतीय रेलवे की तकनीक और वंदे भारत के सफर की तारीफ कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed