Viral Video: शख्स ने हाथ में पकड़ा हुआ था 18 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा, लंबाई देख लोगों की अटकी सांसें
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक इस विशाल सांप को अपने हाथों में पकड़े हुए है। सांप की चमकदार काली-पीली खाल, फन जैसा फैला हुआ हिस्सा और लंबा चौड़ा शरीर देखकर मौके पर मौजूद हर कोई दंग रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ हंसी-मजाक वाले होते हैं तो कुछ दिल दहला देने वाले। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। दरअसल, इसमें एक ऐसा सांप नजर आ रहा है, जिसे दुनिया का सबसे लंबा और सबसे जहरीला सांप माना जाता है। यह है मलयेशियन किंग कोबरा, जिसकी लंबाई करीब 18 फीट बताई जा रही है। वीडियो देख लोगों की रूह कांप जा रही है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक इस विशाल सांप को अपने हाथों में पकड़े हुए है। सांप की चमकदार काली-पीली खाल, फन जैसा फैला हुआ हिस्सा और लंबा चौड़ा शरीर देखकर मौके पर मौजूद हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर इस नजारे को देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। किसी ने इसे भगवान का चमत्कार बताया तो किसी ने डरावनी चेतावनी कहा।
This is a Malaysian King Cobra. The longest venomous snake on the planet. It is the longest of the different subspecies of King Cobra, as well. Adult males can possibly reach up to 17ft to 18ft (5m). pic.twitter.com/GpuztXp9LB
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 15, 2025
हाथी को भी उतार रहा है मौत के घाट
किंग कोबरा केवल अपने आकार की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी खतरनाक बुद्धि और जहर के लिए भी मशहूर है। खास बात यह है कि यह सांप दूसरे सांपों का भी शिकार करता है। यही कारण है कि इसे ‘सांपों का राजा’ कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार मलयेशियन किंग कोबरा का जहर इतना शक्तिशाली होता है कि यह कुछ ही घंटों में एक वयस्क हाथी तक को मौत के घाट उतार सकता है। हालांकि, इंसानों पर यह सांप अक्सर हमला नहीं करता। यह तभी अटैक करता है जब उसे अपने जीवन को खतरा महसूस होता है। यानी अगर इसे छेड़ा न जाए तो यह खुद से हमला करने नहीं आता।
प्रकृति का चमत्कार मान रहे हैं लोग
इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है। बहुत से लोग इसे प्रकृति का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे इंसानों के लिए चेतावनी बता रहे हैं कि हमें जंगली जीवों के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। असल में, ऐसे वीडियो हमें यह याद दिलाते हैं कि प्रकृति कितनी सुंदर और रहस्य से भरी हुई है। धरती पर ऐसे जीव-जंतु मौजूद हैं, जिनकी ताकत और विशेषताओं के बारे में इंसानों ने अभी पूरी तरह समझा भी नहीं है। किंग कोबरा उनमें से ही एक है।