फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Beer Bath Trend in Europe Why People Prefer Soaking in Beer Instead of Water check benefits reasons

Beer Bath Trend: इन देशों में पानी नहीं, बल्कि बीयर से नहाते हैं लोग, आखिर क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड

Thu, 09 Oct 2025 03:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

Beer Bath Trend: यूरोप के कई देशों में बीयर स्पा लोकप्रिय है। यहां पर लोग झागदार बियर से भरे टब में घंटों आराम करते हैं और इसे शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद बताया जाता है। 

विज्ञापन
Beer Bath Trend in Europe Why People Prefer Soaking in Beer Instead of Water check benefits reasons
इन देशों में पानी नहीं, बल्कि बीयर से नहाते हैं लोग - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Beer Bath Trend: दुनिया भर में कई अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिलते हैं। दुनिया के कुछ देशों में  एक अनोखा चलन है, जो लोगों को हैरान करता है। यहां लोग नहाने के लिए पानी का नहीं, बल्कि बियर का इस्तेमाल करते हैं। यह जानकर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन इसे हेल्थ ट्रीटमेंट माना जाता है। यूरोप के कई देशों में बीयर स्पा लोकप्रिय है। यहां पर लोग झागदार बियर से भरे टब में घंटों आराम करते हैं और इसे शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद बताया जाता है। 

विज्ञापन


इन देशों में बियर सिर्फ पीने के लिए, बल्कि नहाने के लिए भी इस्तेमाल होता है। यूरोप में इस परंपरा को कई सौ साल पुराना माना जाता है। कहा जाता है कि मध्यकाल में लोगों को मानना था कि बियर में मौजूद खमीर और हॉप्स त्वचा को साफ करने और शरीर को ताजगी देने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीयर स्पा चलाने विशेषज्ञ दावा करते हैं बियर से नहाने से शरीर को कई तरह से फायदे होते हैं, जैसे कि बियर में मौजूद यीस्ट और विटामिन B त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ, सुदंर और लंबी उम्र की होती हैं पाकिस्तान में इस जगह की महिलाएं, खान-पान भी अलग


झागदार टब में बैठकर लोग खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं। गर्म बियर टब में नहाने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। इसके साथ बियर के नैचुरल इंग्रेडिएंट्स पसीने के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। 

Viral Video: इंटरनेशनल फ्लाइट में गुटखा मसलते दिखा इंडियन पैसेंजर, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- क्लास नहीं है

अब यूरोप के कई देशों में बियर स्पा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। खासकर चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और पोलैंड में बीयर बाथ बेहद लोकप्रिय हैं। यहां पर घूमने वाले लोग लकड़ी के बड़े-बड़े टब में झागदार बियर भरवाकर उसमें घंटों आराम करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि बियर बाथ से चमत्कारी नतीजे नहीं मिलते, लेकिन यह शरीर और दिमाग को रिलैक्स जरूर करता है। साथ ही, इसमें कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है। 

Viral News: कमर दर्द भगाने के लिए महिला ने निगल डाले 8 जिंदा मेंढक, बिगड़ी हालत, फिर जो हुआ उसने मचा दी सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed