फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian passenger seen chewing gutkha on an international flight Video goes Viral on Internet

Viral Video: इंटरनेशनल फ्लाइट में गुटखा मसलते दिखा इंडियन पैसेंजर, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- क्लास नहीं है

Thu, 09 Oct 2025 02:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Oct 2025 02:48 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल थाईलैंड जाने वाली एक फ्लाइट में एक भारतीय यात्री का वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह शख्स गुटखा या तंबाकू जैसा कुछ अपनी हथेली पर मलते हुए नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Indian passenger seen chewing gutkha on an international flight Video goes Viral on Internet
फ्लाइट में गुटखा मलते दिखा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम @ourvadodara

विस्तार

भारत में अक्सर लोगों के बीच सिविक सेंस यानी पब्लिक जगह पर समझदारी और जिम्मेदारी दिखाने को लेकर बहस होती रहती है। कई बार देखा जाता है कि लोग कितने भी बड़े या शानदार माहौल में क्यों न हो उनकी हरकतें वैसी ही रहती हैं जैसी अक्सर ट्रेन की स्लीपर क्लास में देखने को मिलती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल थाईलैंड जाने वाली एक फ्लाइट में एक भारतीय यात्री का वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह शख्स गुटखा या तंबाकू जैसा कुछ अपनी हथेली पर मलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की टी शर्ट पहने यह व्यक्ति बगल में बैठे यात्री से बातचीत कर रहा है और आराम से गुटखा बना रहा है। इस सीन को फ्लाइट में सफर कर रहे ही एक और यात्री ने रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by OUR VADODARA™ (@ourvadodara)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो देख लोगों का भड़का गुस्सा
जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर आई लोगों में चर्चा छिड़ गई। कई लोग इस बात पर सवाल उठाने लगे कि आखिर सार्वजनिक जगह पर लोग इतना बेसिक सिविक सेंस क्यों नहीं दिखाते। वहीं, कुछ लोगों का मानना था कि इसमें ज्यादा बड़ा मुद्दा बनाने लायक कुछ भी नहीं है। वीडियो इंस्टाग्राम पेज @ourvadodra पर डाला गया था। वहां यह तेजी से वायरल होने लगा। कैप्शन में लिखा गया, “थाईलैंड जाने वाली फ्लाइट में गुटखा बनाते हुए भारतीय यात्री को देखा गया।” हालांकि, इस वीडियो की असली सच्चाई की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। यह खबर केवल सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
अब बात करें लोगों की राय की तो सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है और इंटरनेशनल फ्लाइट जैसी जगहों पर यात्रियों को समझदारी दिखानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे सामान्य बात बताते हुए कहा कि इसमें कोई नुकसान नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “अगर फ्लाइट में शराब पीने की अनुमति है तो फिर गुटखा खाना क्यों गलत माना जाए? जब तक यात्री गंदगी नहीं फैला रहा। थूक नहीं रहा और किसी को परेशान नहीं कर रहा। तब तक दूसरों को उसमें दखल नहीं देना चाहिए।” दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, “मैं भी एक बार ऐसे यात्री के साथ चार घंटे की फ्लाइट में सफर कर चुका हूं। उसने बिना थूके लगातार तंबाकू चबाया। यही है भारतीय सिविक सेंस।” वहीं एक और व्यक्ति ने कहा, “असल मुद्दा तब बनता जब यात्री फ्लाइट में गुटखा खाकर थूक देता। अगर वह ऐसा नहीं कर रहा है तो फिर इसे लेकर इतनी बड़ी बहस की जरूरत नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed