फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman swallowed 8 live frogs for back pain her condition worsened and what happened next created a sensation

Viral News: कमर दर्द भगाने के लिए महिला ने निगल डाले 8 जिंदा मेंढक, बिगड़ी हालत, फिर जो हुआ उसने मचा दी सनसनी

Thu, 09 Oct 2025 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Oct 2025 01:25 PM IST
सार

Viral News: दरअसल महिला को किसी ने यह कह दिया था कि अगर जिंदा मेंढक खा लिए जाएं, तो पीठ का दर्द कम हो सकता है। इस सलाह को सच मानते हुए उन्होंने अपने परिवार से मेंढक पकड़कर लाने को कहा। बेटा और घरवाले शायद यह सोच भी नहीं पाए कि इसका अंजाम इतना खतरनाक होगा।

विज्ञापन
Woman swallowed 8 live frogs for back pain her condition worsened and what happened next created a sensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

चीन से एक अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 82 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपने पीठ दर्द को दूर करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर लोग हैरानी में पड़ गए। महिला को लंबे समय से हर्नियेटेड डिस्क की समस्या थी और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द रहता था। पारंपरिक इलाज से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने लोककथा पर भरोसा किया और आठ जिंदा मेंढक निगल डाले। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल महिला को किसी ने यह कह दिया था कि अगर जिंदा मेंढक खा लिए जाएं, तो पीठ का दर्द कम हो सकता है। इस सलाह को सच मानते हुए उन्होंने अपने परिवार से मेंढक पकड़कर लाने को कहा। बेटा और घरवाले शायद यह सोच भी नहीं पाए कि इसका अंजाम इतना खतरनाक होगा। जब महिला ने मेंढक खाए तो शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगा। लेकिन कुछ ही समय बाद उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


मेंढक निगलने के बाद अस्पताल पहुंची महिला
अस्पताल पहुंचने पर महिला के बेटे ने डॉक्टरों को पूरा मामला बताया। उसने कहा, "मेरी मां ने आठ जिंदा मेंढक निगल लिए थे, अब उन्हें इतना तेज दर्द है कि वह चल भी नहीं पा रही हैं।" यह सुनकर डॉक्टर भी दंग रह गए। जांच के दौरान पता चला कि मेंढक खाने से महिला के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं जिंदा मेंढक के साथ स्पार्गनम नाम का परजीवी उनके शरीर में घुस गया। इस परजीवी की वजह से उनकी सेहत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की आंतों में इंफेक्शन फैल गया था। यह स्थिति अक्सर खून से जुड़ी बीमारियों का संकेत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने तुरंत किया इलाज
डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। कई तरह के टेस्ट किए गए ताकि पता चल सके कि शरीर में कितना नुकसान हुआ है। इस तरह का इलाज खतरनाक है और किसी भी वैज्ञानिक शोध में इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि जिंदा मेंढक खाने से किसी का दर्द कम हो सकता है। यह केवल लोककथा पर आधारित विश्वास था, जिसका नतीजा गंभीर बीमारी बन गया। करीब दो हफ्तों तक डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया। धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ और आखिरकार उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed