फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने ही देश से हटके है ये शहर, बाहर जाने के लिए यहां के लोगों को करना पड़ता है ऐसा काम

Tue, 11 Feb 2020 10:46 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
A Strange city of Russia Kaliningrad Situated between Poland and Lithuania
कैलिनिनग्राद - फोटो : Social media

एक देश तभी बनता है, जब आसपास के शहर एक दूसरे से जुड़े हुए हों। लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जो अपने ही देश ही नहीं है। जी हां, यह शहर अपने देश से पूरी तरह से कटा हुआ है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय ये शहर जर्मनी के कब्जे में था। 

A Strange city of Russia Kaliningrad Situated between Poland and Lithuania
कैलिनिनग्राद, रूस - फोटो : Social media

हम बात कर रहे हैं कैलिनिनग्राद की, जो रूस का एक शहर है, लेकिन रूस से दूर। करीब चार लाख की आबादी वाला यह शहर बेशक लिथुआनिया और पौलैंड के बीच स्थित है, लेकिन इस क्षेत्र में प्रवेश के लिए रूसी वीजा की जरूरत पड़ती है। इस शहर में जाने के लिए लोगों को दूसरे देश की सीमा पार करके जाना पड़ता है। 

A Strange city of Russia Kaliningrad Situated between Poland and Lithuania
कैलिनिनग्राद, रूस - फोटो : Social media

कैलिनिनग्राद शहर बाल्टिक सागर में गिरने वाली प्रीगोलिया नदी के मुहाने पर स्थित है। मध्य युग में, यह शहर पुराने प्रशिया का त्वांगस्ते नाम का कस्बा था। दरअसल, प्रशिया उत्तरी उत्तरी यूरोप का एक जर्मन एतिहासिक राज्य था। 18वीं और 19वीं शताब्दियों में यह राज्य अपने चरम पर था, लेकिन बाद में इस राज्य का अस्तित्व ही मिट गया और इसका अधिकांश भाग कम्यूनिस्ट पूर्वी जर्मनी, पोलैंड और रूस ने ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A Strange city of Russia Kaliningrad Situated between Poland and Lithuania
कैलिनिनग्राद, रूस - फोटो : Social media

कैलिनिनग्राद शहर में वर्ष 1255 में उत्तरी क्रुसेड्स के दौरान, टीटोनिक नाइट्स द्वारा एक नया किला बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यानी 1944 में ब्रिटिश सेना ने इस शहर पर भारी बमबारी की थी, जिससे यह शहर पूरी तरह तबाह हो गया और इसके बाद 1945 में जब यह रूसी शहर बना तो इसकी आबादी (जर्मन नागरिक) भाग गई या उसे भागने पर मजबूर कर दिया गया। अब यहां रहने वाले लगभग 87 फीसदी लोग रूसी मूल के हैं। 

विज्ञापन
A Strange city of Russia Kaliningrad Situated between Poland and Lithuania
कैलिनिनग्राद, रूस - फोटो : Social media

चूंकि यह रूसी शहर लिथुआनिया और पौलैंड के बीच है और यहां के निवासियों को अपने देश में जाने के लिए दूसरे देश से होकर गुजरना पड़ता है, इसलिए पोलैंड और रूसी संघ के बीच एक समझौता किया गया है। इसके मुताबिक, यहां के निवासियों के लिए एक विशेष कार्ड बनाया गया है, जिससे वो पोलैंड के शहरों से होते हुए बे रोक-टोक के बार-बार अपने देश यानी रूस की यात्रा कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed