फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 CWC: बदसलूकी मामला, ICC ने बिश्नोई समेत भारत-बांग्लादेश के पांच खिलाड़ियों पर की कार्रवाई

Tue, 11 Feb 2020 09:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 11 Feb 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Five players found guilty of breaching ICC Code of Conduct during ICC u19 CWC final
भारतीय खिलाड़ियों को उकसाते बांग्लादेशी - फोटो : ट्विटर

भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हुए विवाद के बाद अब आईसीसी ने सख्त कदम उठाया है। क्रिकेट की प्रमुख संस्था ने फाइनल में हुई हाथापाई और बदसलूकी मामले में भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के पांच खिलाड़ियों को दोषी पाया है और उनपर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है।



Five players found guilty of breaching ICC Code of Conduct during ICC u19 CWC final
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी ने बांग्लादेश के शमीम हुसैन, रकिबुल हसन और मोहम्मद तॉहिद हृदोय और भारत के रवि बिश्नोई और आकाश सिंह को आईसीसी के आचार संहिता के तहत लेबल 3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।

Five players found guilty of breaching ICC Code of Conduct during ICC u19 CWC final
फाइनल के बाद हाथापाई - फोटो : ट्विटर

सभी खिलाड़ियों पर अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करने का आरोप लगा, जबकि बिश्नोई के खिलाफ अनुच्छेद 2.5 को तोड़ने का एक और आरोप मिला। सभी पांच खिलाड़ियों ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के मैच रेफरी ग्रीम लेबरॉय द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five players found guilty of breaching ICC Code of Conduct during ICC u19 CWC final
आपस में भिड़ते दोनों देश के खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश के मोहम्मद तॉहिद हृदोय को छह डिमेरिट अंक के बराबर दस सस्पेंशन अंक, शमीम हुसैन को छह डिमेरिट अंक के बराबर आठ सस्पेंशन अंक और रकीबुल हसन को पांच डिमेरिट अंक के बराबर चार सस्पेंशन अंक दिए गए हैं जो उनके रिकॉर्ड में अगले दो साल तक रहेंगे।

इनके अलावा आकाश सिंह और रवि बिश्नोई को भी छह डिमेरिट अंक के बराबर आठ सस्पेंशन अंक और पांच सस्पेंशन अंक के साथ पांच डिमेरिट अंक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Five players found guilty of breaching ICC Code of Conduct during ICC u19 CWC final
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बिश्नोई को अनुच्छेद 2.5 को तोड़ने के दोष में दो अन्य डिमेरिट अंक दिए गए हैं। उन्होंने मैच के दौरान 23वें ओवर में अविषेक दास का विकेट लेने के बाद उकसावे के तहत आपत्तिजनक इशारे किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed