फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   80 year old man sees sea for first time and folded his hands emotional video goes viral on internet

पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Sun, 30 Aug 2026 12:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 30 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर ओडिशा के एक बीच से सामने आए वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। जिसमें 80 साल के एक बुजुर्ग शख्स अपने बेटे के साथ नजर आते हैं। इसके बाद उन्होंने जो किया, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

विज्ञापन
80 year old man sees sea for first time and folded his hands emotional video goes viral on internet
80 साल के बुजुर्ग ने जब पहली बार देखा समुद्र - फोटो : @bhukkhad_musafir

विस्तार

80 साल के बुजुर्ग का पहली बार समुद्र देखने का वायरल वीडियो: ओडिशा के कोणार्क से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बेटा अपने 80 वर्षीय पिता को पहली बार समुद्र दिखाने के लिए लेकर पहुंचा। उम्र के इस पड़ाव पर जब बुजुर्ग ने पहली बार समुद्र की विशाल लहरों को अपनी आंखों के सामने देखा, तो उनकी प्रतिक्रिया ने हर किसी का दिल छू लिया।

विज्ञापन

 


वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक शख्स अपने बुजुर्ग पिता को जगन्नाथ धाम पुरी और कोणार्क के दर्शन कराने के लिए ओडिशा लेकर पहुंचा। इसी धार्मिक यात्रा के दौरान बुजुर्ग पिता पहली बार समुद्र के किनारे पहुंचे। लाठी के सहारे धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ते बुजुर्ग के सामने जैसे ही विशाल लहरें पहुंचीं, वह कुछ पल के लिए उस नजारे में खो गए।

विज्ञापन


2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने समुद्र के पानी को अपने हाथों से छुआ और फिर झुककर लहरों को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने समुद्र के पानी को अपने शरीर पर भी लगाया। वीडियो में बेटा अपने पिता से पूछता है कि, वह समुद्र को प्रणाम क्यों कर रहे हैं? इस पर बुजुर्ग बेहद सहज अंदाज में बताते हैं कि- यही वह समुद्र है, जिसका संबंध भगवान श्रीराम के लंका जाने की कथा से जोड़ा जाता है इसलिए उनके लिए समुद्र श्रद्धा का विषय है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhukkhad Musafir | Shrikant Pandey (@bhukkhad_musafir)


बुजुर्ग के लिए यह महज समुद्र देखने का अनुभव नहीं था, बल्कि आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक बेहद खास पल था। समुद्र की विशालता और पानी को देखकर उनके चेहरे पर नजर आए भावों ने इस पूरे पल को और भी भावुक बना दिया। वीडियो को अबतक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 



वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान

 

 

बेटे के साथ समुद्र देखने पहुंचे बुजुर्ग के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  माता-पिता को जिंदगी के उन अनुभवों से रूबरू कराना, जिन्हें वे कभी हासिल नहीं कर पाए, किसी भी महंगे तोहफे से ज्यादा खास होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- पिता के लिए बेटे का हाथ पकड़कर जिंदगी में पहली बार कोई खूबसूरत चीज देखना शायद सबसे यादगार अनुभवों में से एक होता है। 

 

वायरल वीडियो: 50 और 10 रुपये का नोट जोड़कर सामान लेने पहुंची बच्ची, दुकानदार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed