नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच भी टिका रहा यह हरा मकान, लोग बोले- इंजीनियरिंग का कमाल या कुदरत का करिश्मा
सोशल मीडिया पर नेपाल में आई विनाशाकारी बाढ़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हरे रंग का घर पानी के तेज बहाव में भी टिका हुआ नजर आ रहा है। भीषण तबाही के बीच मजबूती से खड़े इस मकान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल बाढ़ के बीच सुरक्षित खड़े हरे मकान का वायरल वीडियो: नेपाल में आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई , तेज रफ्तार से बहते पानी ने अपने रास्ते में आने वाले पेड़ों, पुलों और कई निर्माणों को नुकसान पहुंचाया। वहीं इस भीषण तबाही के बीच एक हरे रंग का मकान अपनी मजबूती के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है।
चारों ओर तेज बहाव और बर्बादी के बावजूद यह मकान मजबूती से खड़ा नजर आया। मकान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसकी मजबूती को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे शानदार इंजीनियरिंग का नतीजा बता रहा है, तो कोई इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है।
वायरल वीडियो: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग
The engineer who designed that house's column structure deserves a national medal.
pic.twitter.com/PQgORN5LVq— Rishi Bagree (@rishibagree) August 28, 2026
वायरल हो रहे वीडियो में बाढ़ की भयावह स्थिति साफ नजर आ रही है। तेज बहाव के चलते जहां पुल और कई घर ताश के पत्तों की तरह बिखरते दिखाई दे रहे हैं, वहीं यह हरे रंग का मकान विनाशकारी बाढ़ के बीच मजबूती से खड़ा नजर आता है। जैसे ही बाढ़ का पानी इलाके में तेजी से बढ़ा, घर के आसपास की कई इमारतें बह गईं लेकिन इस घर की नींव को पानी की प्रचंड धाराएं भी नहीं हिला सकीं। वीडियो में किए जा रहे दावे के मुताबिक, मकान की मजबूती के कारण परिवार पूरी तरह सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा।
नेपाल में आई बाढ़ में सुरक्षित घर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 19 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- जिस किसी ने भी वह इमारत बनाई है, उसे बधाई हो। वहीं कई यूजर्स भगवान का शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ इस मकान की बेहतरीन निर्माण गुणवत्ता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2017 से गुल्लक में पैसे जोड़कर क्या मिला? वीडियो देख लड़की की हो रही जमकर तारीफ
पहली बार समुद्र देख बुजुर्ग नहीं रोक पाए अपने आंसू, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, वीडियो देख भावुक हुए लोग