फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Madhya pradesh gwalior girlfriend 3400 lipstick kisses in boyfriend car police issue fine viral video

वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान

Tue, 25 Aug 2026 03:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 25 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

ग्वालियर किसिंग कार: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में अपनी कार को ही किसिंग कार बना दिया, लेकिन रील का यह ट्रेंड शख्स को भारी पड़ गया। 

विज्ञापन
Madhya pradesh gwalior girlfriend 3400 lipstick kisses in boyfriend car police issue fine viral video
ग्वालियर किसिंग कार का वायरल वीडियो - फोटो : @ishowbharat

विस्तार

ग्वालियर किसिंग कार का वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर पर रील बनाने और ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने की होड़ में लोग अब अलग-अलग तरह के अनोखे और हैरान करने वाले तरीके आजमा रहे हैं। वायरल होने की चाह में कई लोग ऐसे स्टंट और कारनामे कर बैठते हैं, जो सामान्य तौर पर देखने को नहीं मिलते। इसी तरह का एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से कार पर 3400 किस करवाए। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वायरल होने के लिए एक युवक ने अपनी कार को अनोखे अंदाज में ‘किसिंग कार’ में तब्दील कर दिया। कार की पूरी बॉडी पर अपनी प्रेमिका से करीब 3400 किस के निशान बनवाजीए। इसके बाद युवक ने कार का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे महज एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज मिल गए।
विज्ञापन


बता दें कि, किसिंग कार की ये वीडियो पुलिस की नजर में आने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने थाटीपुर इलाके से कार बरामद कर उसे यातायात थाने पहुंचाया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत युवक का 5,500 रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: उज्जैन एक दुकान के उद्घाटन में पहुंचा रोबोट, लाल गमछा पहन ठुमके लगाता आया नजर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharat 🇮🇳 (@ishowbharat)



कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से बने किस के निशान
यातायात पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आ रही थी। कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से बने किस के निशान दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार की पहचान शुरू की और जांच के दौरान उसे थाटीपुर इलाके से बरामद कर लिया।


पुलिस ने लिपस्टिक के निशानों को पानी से साफ कराया
पुलिस ने कार मालिक को यातायात थाने बुलाकर मामले में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशानों को पानी से साफ कराया गया।

Viral Video: स्कूटी सवार लड़की के साथ-साथ ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारियों को पता चली असली वजह तो रह गए दंग

Viral Video: सरसों के तेल से भरे टैंक में नहाया शख्स, बाल धोकर बदन भी रगड़ा, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

3400 किस के निशान बनाने में लगा साढ़े तीन घंटे का समय
यातायात पुलिस की पूछताछ के दौरान कार मालिक ने बताया कि, वह इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौकीन है। उसे उम्मीद थी कि कार पर बनाए गए किस के निशान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होगा। उसकी उम्मीद सच साबित हुई और वीडियो को एक ही दिन में करीब 55 लाख व्यूज मिल गए। उसने पुलिस को ये भी बताया कि कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे। कार खड़ी होने के दौरान उसकी एक महिला मित्र ने पूरी बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। उसके मुताबिक, कार पर करीब 3400 किस के निशान बनाने में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा।

Viral Video: महिला ने पति से छिपाकर रखे 12 लाख रुपये, चूहों ने कुतर दिए नोट, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed