फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   yasin bhatkal readied 100 terrorists

भटकल ने तैयार की 100 आतंकियों की फौज

Sat, 31 Aug 2013 01:21 AM IST
मोतिहारी/एजेंसी
मोतिहारी/एजेंसी Updated Sat, 31 Aug 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
yasin bhatkal readied 100 terrorists

इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के मास्टरमाइंड यासीन भटकल और सहयोगी असदुल्लाह उर्फ हड्डी को अपने किए पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में भटकल ने यह भी साफ किया कि उसने करीब 100 आतंकियों को तैयार किया है, जो उसके इशारे पर कुछ भी कर सकते हैं।

आईएम के शीर्ष आतंकी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोतिहारी के एसपी विनय कुमार के समक्ष पूछताछ में भटकल ने काफी सारे तथ्य कुबूले। उसने कहा कि मैं मैसेज देने के लिए बम ब्लास्ट करता हूं।
विज्ञापन


पढ़ें, दिल्ली लाया गया भटकल, एनआईए को मिली कस्टडी
विनय कुमार ने एनआईए अधिकारियों के साथ मिलकर अपने ऑफिस में भटकल और असदुल्लाह उर्फ हड्डी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि भटकल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हुए अत्याचार की बात तो कर रहा है, लेकिन उसने बोधगया बम धमाकों में अपनी भूमिका से इंकार किया।

पढ़ें, 'भटकल ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी'
कुमार ने कहा, ‘हालांकि वह इंकार कर रहा है, लेकिन हमें लगता है कि बोधगया धमाकों में भी भटकल का हाथ था। गहन पूछताछ के बाद मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है।’

उन्होंने बताया कि भटकल और हड्डी को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।

एसपी पिछले चार दिनों से भारत-नेपाल सीमा पर भटकल की तलाश में जुटे हुए थे और बृहस्पतिवार को आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed