{"_id":"c4105f2a5c28f91156f3a4d61fe68f39","slug":"yasin-bhatkal-asadullah-akhtar-remanded-in-12-day-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लाया गया भटकल, एनआईए को मिली कस्टडी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली लाया गया भटकल, एनआईए को मिली कस्टडी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
आतंकी यासीन भटकल और उसके साथी असदुल्लाह अख्तर को 12 दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है। दोनों को आज विशेष विमान से पटना से दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
यासीन और उसके साथी को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया है।
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के संस्थापकों में शामिल यासीन को उसके एक साथी असदुल्लाह अख्तर उर्फ हड्डी के साथ गुरुवार को तड़के भारत-नेपाल सीमा से लगे रक्सौल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
यासीन पर देश में करीब 40 धमाकों को अंजाम देने का आरोप है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल आतंकी पर 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था।