फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woodcutter became a millionaire in bihar Kishanganj, investigation set up on his property

गरीब लकड़हारे के हाथ लगा खजाना: रातोंरात बन गया करोड़पति, रिश्तेदारों को तोहफे में दीं बाइकें, अब एसडीएम ने बिठाई जांच 

Sun, 16 Jan 2022 01:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jan 2022 01:39 PM IST
सार

एसडीएम द्वारा जांच बिठाए जाने के बाद से लकड़हारा व उसका पुत्र अंडरग्राउंड हो गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों के पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। 

विज्ञापन
woodcutter became a millionaire in bihar Kishanganj, investigation  set up on his property
गांव में लकड़हारे के करोड़पति बनने से चर्चाओं का बाजार गर्म है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से सामने आई इस खबर ने जिला प्रशासन से लेकर हर किसी को चौंका कर रख दिया है। दरअसल, यहां के किशनगंज में रहने वाले एक लकड़हारे के हाथ एक खजाना लग गया, जिसे पाकर वह रातोंरात करोड़पति बन गया। जैसे ही उसके करोड़पति बनने की जानकारी गांव वालों को लगी, तरह-तरफ की अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। अब जिला प्रशासन ने लकड़हारे की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


15 दिन पहले मिला गुप्त धन 
मामला टेउसा पंचायत का है। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़हारा लतीफ व उसके बेटे उबेलुदल को 15 दिन पहले कहीं से गुप्त धन मिल गया। इसकी वजह से वह रातोंरात अमीर हो गया। वहीं लोग कह रहे हैं कि लतीफ ने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं। चर्चा है कि अमीर बनने के बाद लकड़हारे ने अपने सात रिश्तेदारों को बाइक भी तोहफे में दी। वहीं गांव में कई बीघा जमीन, नया टैक्टर भी खरीदा। इतना ही नहीं घर का निर्माण भी शुरू करा दिया। 
विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से हुए अंडरग्राउंड
गांव में हो रही यह चर्चा जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है। एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि लकड़हारे की जांच करवाई जाएगी कि उसके पास अचानक से इतना धन कैसे आया। हालांकि, जांच की खबर पाते ही लकड़हार व उसका पुत्र अंडरग्राउंड हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed