फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women to get 35 percent reservation in Bihar

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण

Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women to get 35 percent reservation in Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान महिलाओं से किया अपना वादा मंगलवार को आधिकारिक रूप से पूरा कर दिया। मंगलवार शाम को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


सरकार सभी नौकरियों के सभी पदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देगी। सरकार ने आरक्षित और गैर आरक्षित कोटे में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में वैसे 20 फैसलों पर मुहर लगी है। उसमें सरकार ने नगर निकायों में 4 प्रतिशत कमीशन पर टैक्स संग्राहक तैनात करने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे नीतीश

Women to get 35 percent reservation in Bihar

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिफ्ट में फंसने का मामला सामने आया है।

कैबिनेट की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय के लिफ्ट करीब दो मिनट तक फंसे रहे।

दरअसल जब मुख्यमंत्री पहली मंजिल पर जा रहे थे उसी वक्त बिजली चली गयी और बिजली वापस आने के बाद ही नीतीश लिफ्ट से बाहर आ सके। लिफ्ट में उनके साथ एक सुरक्षाकर्मी और लिफ्टमैन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed