फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar khagaria women murdered her husband by giving drugs

नशे की दवा खिला पति को गड़ासे से काट डाला, ऐसे पकड़ी गई 'कातिल दुल्हन'

Tue, 01 Dec 2020 04:03 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 01 Dec 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
bihar khagaria women murdered her husband by giving drugs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के खगड़िया जिले में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति को खुद ही जान से मार दिया। महिला ने जितने वीभत्स तरीके से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, उससे गांव वालों के साथ-साथ पुलिस भी हैरत में है। वारदात को अंजाम देने की अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी वारदात

जानकारी के मुताबिक, बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना एरिया के पनसलवा गांव में एक महिला ने अपने ही पति को धारदार हथियार से काट डाला। बताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले महिला ने पति को नशे की दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसने गड़ासे से अपने पति को काट डाला। 
विज्ञापन

लाश ठिकाने लगाने की थी तैयारी

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पति की हत्या करने के बाद महिला ने लाश ठिकाने लगाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही उसे दबोच लिया गया। दरअसल, महिला ने पति के शव को छिपाने के लिए घर में ही गड्ढा खोद लिया था, लेकिन लाश ठिकाने लगाने से पहले ही आरोपी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने शव भी बरामद कर लिया। मृतक की पहचान ज्ञानी शर्मा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी ने उतारा मौत के घाट

गोगरी के डीएसपी पीके झा के मुताबिक, ज्ञानी शर्मा ने चार शादियां की थीं। बच्चे को जन्म देते वक्त पहली पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, उसकी तीसरी पत्नी किसी के साथ भाग गई थी। हालांकि, दूसरी और चौथी पत्नी ज्ञानी शर्मा के साथ ही रहती थीं। पहली पत्नी की बेटी का आरोप है कि उसकी दूसरी मां ने पिता की हत्या की, क्योंकि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

अवैध संबंधों के चलते की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही, उसकी निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया गड़ासा भी बरामद हो गया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने अवैध संबंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed