सिस्टम की खुली पोल: महिला श्रमिक ने केंद्रीय मंत्री से मंच पर ही कर दी रिश्वत की शिकायत, रामेश्वर तेली ने तुरंत जांच का दिया आदेश
पटना में ई-श्रम कार्ड बांटने के दौरान केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के सामने उस वक्त एक बखेड़ा खड़ा हो गया जब महिला ने सार्वजनिक तौर पर मंच से ही 100 रुपये देकर कार्ड बनाने की शिकायत कर दी। महिला की ओर से सिस्टम में चल रही धांधली की पोल खुलते ही केंद्रीय मंत्री ने तत्काल रूप से जांच करने के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित ई-श्रम कार्ड निबंधन और वितरण समारोह में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली शिरकत करने पहुंचे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली बिहार के श्रमिकों को ई-कार्ड बांट रहे थे। इसी बीच श्रमिक महिला किरण देवी का नाम पुकारा गया, किरण देवी मंच पर पहुंची। केंद्रीय राज्य मंत्री ने महिला को ई श्रम कार्ड दिया और पूछा कि यह कार्ड आपका निशुल्क में बना है ना? इस पर महिला ने कहा उसे ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए 100 रुपये की रिश्वत देने पड़ी। यह सुनते ही रामेश्वर तेली दंग रह गए। मंच पर मौजूद अन्य नेता और अधिकारी भी यह सुन हैरान हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने जांच कराने के आदेश दिए।
#WATCH | Bihar: "I paid money at a cyber cafe for E-Shram Card," labourer Kiran Devi told Union MoS for Labour & Employment Rameshwar Teli during an event where the minister was distributing the cards to beneficiaries
The labourer later said that she paid Rs 100 for the card. pic.twitter.com/ANVtY75P09 — ANI (@ANI) October 31, 2021
निशुल्क में बनाना है कार्ड
श्रम संसाधन विभाग श्रमिकों को पैसे देने और सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए ई-श्रम कार्ड बनाने का काम कर रहा है। ई-श्रमिक कार्ड बनाने में सरकार एक भी रुपये श्रमिकों से नहीं ले रही है। यह पूरी तरह से निशुल्क है। ऐसे में किरण देवी की ओर से सिस्टम की पोल खोल देने के बाद बवाल बढ़ गया है