फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman returning from marriage ceremony in Samastipur fell from auto with nursing child died during treatment

Samastipur: शादी समारोह से लौट रही महिला तीन महीने के बच्चे के साथ ऑटो से गिरी, इलाज के दौरान मासूम की मौत

Fri, 03 Mar 2023 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

महिला अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में भाग लेने बहरामपुर गई थी। वहां से वह रात को ऑटो से लौट रही थी। इसी दौरान खोकसा गांव के पास हादसा हो गया, जिसमें मां-बेटा जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
woman returning from marriage ceremony in Samastipur fell from auto with nursing child died during treatment
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में गुरुवार रात एक ऑटो के पलट जाने से एक दुधमुंहा बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यह घटना जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव के पास की है। जख्मी मां का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान विभूतिपुर ब्लॉक के पास निवासी सुरेश कुमार के पुत्र मुन्ना तीन माह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पांच बेटियों के बाद हुआ था बेटा, मौत से परिवार में छाया मातम
जानकारी के मुताबिक, सुरेश की पत्नी पूनम देवी अपने रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में भाग लेने बहरामपुर गई थी। वह रात को बहरामपुर गांव से ऑटो से लौट रही थी। इसी दौरान खोकसाहा गांव के पास ऑटो अचानक पलट गया। इस हादसे में मां-बेटा जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से रात में ही दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जबकि मां का उपचार जारी है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि सुरेश को पांच बेटियों के बाद एक बेटा हुआ था। इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच मातम छाया हुआ है।

चाल को नींद आने से बिगड़ा ऑटो का संतुलन
घटना का कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाना बताया जा रहा है। इसी वजह से ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। बताया गया है कि ऑटो पूनम का भाई खुद चला रहा था। घटना के बाद नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed