फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   woman gangraped in gaya condition-critical-14मhe-woman-an

बिहार: गया में 32 साल की महिला से नदी किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, 14 लोगों पर आरोप, घटनास्थल पर जूते-चप्पल छोड़ भागे आरोपी

Tue, 24 Aug 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 02:21 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। रविवार की शाम में दो युवक एक महिला को बाइक में बैठाकर फल्गु नदी में बने टापू पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ ही देर में 5 बाइक पर 12 लड़के सवार होकर वहां पहुंच गए। पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की गई। 

विज्ञापन
woman gangraped in gaya condition-critical-14मhe-woman-an
रेप पीड़िता

विस्तार

बिहार के गया में हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 32 साल की महिला का अपहरण कर एक दो नहीं बल्कि 14 दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किए हैं। । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी दरिंदे नग्न स्थिति में फरार हो गए और कपड़े, जूते-चप्पल वहीं, छोड़ गए। पीड़ित महिला की हालत गंभीर है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। रविवार की शाम में दो युवक एक महिला को बाइक में बैठाकर फल्गु नदी में बने टापू पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ ही देर में 5 बाइक पर 12 लड़के सवार होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने ने भी बारी-बारी से इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी बुरी तरह से पिटाई भी की गई। 
विज्ञापन


शक के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
ग्रामीणों के मुताबिक, जब दो युवक महिला को बाइक पर नदी किनारे ले जा रहे थे तो लोगों ने देखा था, लेकिन, अंधेरा होने के कारण ग्रामीण इस बात को समझ नहीं पाए। थोड़ी देर बाद 5 बाइक और उसी रास्ते से गुजरी तो ग्रामीणों को शक हुआ। कुछ लोगों ने नदी किनारे जाकर देखा तो टापू पर रोशनी जल रही थी और कुछ लोगों की हलचल सुनाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो पुलिस भी मामले को समझ नहीं पाई। थोड़ी देर बाद पुलिस की नजर बाइकों पर पड़ी तब पुलिस नदी में कूद पड़ी और नदी के बीच में सूखे हिस्से पर पहुंची। वहां पहुंचते ही भगदड़ मच गई। सभी बदमाश जिस हालत में थे वैसे ही वहां से फरार हो गए। कुछ बदमाश तो नंगे बदन जूते-चप्पल छोड़कर वहां से भाग पड़े।

जूते-चप्पल और कपड़े छोड़कर भागे बदमाश
पुलिस ने कहा कि जवानों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन अंधेरे और पानी होने की वजह से वह भागने में सफल हो गए।  वहीं, एक किनारे नग्न हालत में महिला मिली जो पूरी तरह बेहोश थी। साथ ही चार लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल बरामद हुए हैं। मौके से एक पिस्टल भी मिली है। मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है।"


पुलिस का कहना है कि इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में 14 बदमाश शामिल हैं। ये सभी मानपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों के रहने वाले आरोपी हैं। पुलिस महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता महिला नजदीक के गांव की रहने वाली है।डीएसपी घूरन मंडल बताया कि  पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed