फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Within 15 days another youth playing with a snake died in Bihar, see how the cobra hangs around his neck

Bihar : सीवान के बाद अब नवादा में ऐसी ही मौत, देखिए... मरने से पहले मौत से खेल

Sat, 04 Mar 2023 04:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Mar 2023 04:15 PM IST
सार

सीवान के बाद अब नवादा में एक बार फिर कोबरा सांप के साथ खिलवाड़ करने के क्रम में एक युवक की मौत हुई है। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव की है।

विज्ञापन
Within 15 days another youth playing with a snake died in Bihar, see how the cobra hangs around his neck
मौत से खिलवाड़ करता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के बाद अब नवादा में एक बार फिर कोबरा सांप के साथ खिलवाड़ करने के क्रम में एक युवक की मौत हुई है। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव की है। परिजनों ने बताया कि दिलीप यादव के घर में सांप निकला था। इस क्रम में दिलीप कुमार ने उस सांप को पकड़ लिया। सांप के साथ खिलवाड़ करते हुए उसे परिजनों ने काफी मना किया लेकिन इसके बावजूद वह गले में सांप को लपेट कर पूरे गांव का भ्रमण किया। वह गांव के शिव मंदिर में भी गया और वहां शिवलिंग के सामने झुक कर प्रणाम किया। सांप को हाथ में लिए वह पूरे गांव में घूमता रहा लेकिन इस बात से बेखबर कि उसे सांप ने डस लिया है। मजाक का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। काफी देर तक इस तरह समय बीतने के बाद वह बेहोश हो गया। आननफानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed