फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Will Ram Navami processions be taken out in Pakistan, asks Giriraj Singh

क्या पाकिस्तान में निकलेंगे रामनवमी जुलूस? : पथराव से भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज, बोले- अब सब्र टूट रहा 

Tue, 19 Apr 2022 11:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कटिहार
पीटीआई, कटिहार Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि देश ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण और मुस्लिमों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जबकि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर मंदिर तोड़े गए। 

विज्ञापन
Will Ram Navami processions be taken out in Pakistan, asks Giriraj Singh
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर देश में कई स्थानों पर जुलूसों पर पथराव से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमले देश की 'गंगा जमुनी तहजीब' के दावों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि अब सब्र टूट रहा है। 

विज्ञापन

तेजतर्रार भाजपा नेता ने कहा कि देश ने आजादी के बाद नई मस्जिदों के निर्माण और मुस्लिमों की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जबकि पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर मंदिर तोड़े गए, जहां हिंदू लगभग विलुप्त होने को हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब धीरज खो रहा है। 
विज्ञापन


ओवैसी के बयान पर भड़के
सोमवार रात उत्तरी बिहार के कटिहार जिले में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भड़क उठे। उन्होंने ओवैसी और 'जिन्ना के डीएनए वाले' धर्मनिरपेक्ष राजनेताओं पर की टिप्पणी कि हिंदुओं को धार्मिक जुलूस निकालते समय सांप्रदायिकता भड़कने से बचने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने सवाल किया कि इस देश में नहीं तो रामनवमी के जुलूस कहां निकाले जाएंगे? पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में? अगर किसी अन्य धर्म के जुलूसों पर हमले होते तो राहुल गांधी और बीमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने राजनीतिक पर्यटन के लिए सड़कों पर उतर जाते। गिरिराज सिंह अपने तीखे बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कर्नाटक के हुबली में पुलिस अधिकारियों पर हमले व दिल्ली की जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। 

उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर में हुई घटना से स्तब्ध हैं, जहां एक आईआईटी ग्रेजुएट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले धार्मिक संस्थान गोरखधाम पीठ में घुसने का प्रयास किया और गिरफ्तार होने से पहले सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया था। युवक पर यूएपीए कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। 


मुहर्रम जुलूसों में भाग न लें हिंदू
सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा 1947 में हुआ था। हमें हिंदू-बहुल या मुस्लिम-बहुल इलाकों की बात करके दोबारा वही गलती नहीं करनी चाहिए। हिंदुओं को मुहर्रम के ताजिया जुलूसों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed