Bihar : गृह मंत्री शाह को बिहार आने के लिए लालूजी-नीतीश जी से वीजा लेना पड़ेगा ? रविशंकर प्रसाद ने उठाया सवाल
गृह मंत्री अमित शाह कल से बिहार के सीमांचल इलाके के दौरे पर रहेंगे। वे शुक्रवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर किशनगंज में रुकेंगे। शनिवार को वे किशनगंज के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा करेंगे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शुक्रवार से दो दिनी बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इस दौरे को लेकर सत्तारूढ़ राजद व जदयू नेताओं के परेशान होने का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। प्रसाद ने सवाल किया कि क्या गृह मंत्री को बिहार दौरे के लिए लालूजी और नीतीश जी से वीजा लेना पड़ेगा क्या?
गृह मंत्री अमित शाह कल से बिहार के सीमांचल इलाके के दौरे पर रहेंगे। वे शुक्रवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर किशनगंज में रुकेंगे। शनिवार को वे किशनगंज के प्रसिद्ध बूढ़ी काली मंदिर में पूजा करेंगे और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला व प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह किशनगंज स्थित एसएसबी कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी।
शाह के दौरे से राजद-जदयू नेता परेशान: प्रसाद
शाह के दौरे को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ राजद व जदयू नेताओं के परेशान होने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें घेरा है। प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने सुना है कि गृह मंत्री के बिहार दौरे से राजद प्रमुख लालूजी, बिहार के सीएम नीतीश जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी जी परेशान हैं। वे कह रहे हैं कि क्यों आ रहे हैं बिहार? क्या गृह मंत्री को बिहार आने के लिए इनसे वीजा लेना पड़ेगा? बिहार भारत का अंग है। फिर वही भाषा बोली जाने लगी है।‘
सुनें रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा
#WATCH | Bihar: "I have heard that Lalu Ji (RJD chief), Nitish Ji (Bihar CM) & Deputy CM Tejashwi Ji are sad that Union Home Minister Amit Shah is coming to Bihar. Does the Home Minister now need to take a directive from them to go to Bihar?," says BJP MP Ravi Shankar Prasad pic.twitter.com/rp6SXQ8qse
— ANI (@ANI) September 22, 2022
तेजस्वी बोले- अमित शाह आकर यही बोलेंगे कि जंगल राज आ गया है
अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह आ रहे हैं, तो बताइए कि विशेष राज्य का दर्ज़ा देंगे या नहीं? एक बात तो सब के मन में है कि आने का मकसद क्या है? समाज में जहर बोना ही आने का मकसद है। अमित शाह आकर यही बोलेंगे कि जंगल राज आ गया है।