फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Will Bollywood actor Manjo bajpayee enter into Politics, Why meet CM Nitish Kumar and Tejashwi Yadav in Bihar

Bandaa Manoj Bajpayee : नीतीश-तेजस्वी से इस मसले पर की बात, राजनीति में एंट्री पर यह बोले मनोज वाजपेयी

Wed, 14 Jun 2023 04:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 14 Jun 2023 04:12 PM IST
सार

Bihar : अपनी मूवी के प्रोमोशन के सिलसिले में बातचीत में दौरान बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ने गृह प्रदेश बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से हुई बातचीत का जिक्र किया और राजनीति में एंट्री के सवाल का भी जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Will Bollywood actor Manjo bajpayee enter into Politics, Why meet CM Nitish Kumar and Tejashwi Yadav in Bihar
अपनी मूवी के प्रोमोशन के लिए पटना पहुंचे बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले महीने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के साथ धूम मचाने वाली 'एक बंदा काफी है' के प्रोमोशन के सिलसिल में बुधवार को बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी अपे गृह प्रदेश बिहार की राजधानी पटना में थे। उन्होंने मूवी के बारे में ढेर सारी बातें की। बात बिहार की भी हुई और राजनीतिक सरगर्मी के बहाने पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री का भी वाजिब सवाल पूछा गया। किस सवाल पर मनोज वाजपेयी ने क्या कहा, जानिए आगे।

विज्ञापन


सवाल : इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी क्या है?

  • जवाब : यह कुछ अलग और मैसेजिंग मूवी है। बिना देखे आपको एक आदमी की ताकत का सही अंदाज नहीं लगेगा। देखिए। अच्छा फील करेंगे।
  • विज्ञापन

सवाल : क्या पसंद कर रहे लोग, कुछ अलग बात?

  • जवाब : बहुत कुछ। लेकिन, मैं फिर कहूंगा कि खुद देखिए तो आपकी पसंद का जरूर कुछ मिलेगा। हां, दिनकर की कविता लोगों को पसंद आ रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

सवाल : बिहार पर फिल्में बनती हैं, बिहार में नहीं। क्यों?

  • जवाब : बिहार में फिल्म इंडस्ट्री पर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात की है। जितनी पॉलिसी बनी है, वह लागू हो जाए तो सारे फिल्म मेकर बिहार का रुख करेंगे। 

सवाल : फिर देर किस बात की है?

  • जवाब : बिहार की फिल्म पॉलिसी लागू हो। बात हुई। काम हुआ है। तो, लागू भी हो जाए, ताकि बिहार में संभावनाएं बढ़े।

सवाल : राजनेताओं से पॉलिसी पर बात कर रहे। पॉलिटिक्स में आएंगे?

  • जवाब : हर बार यह चर्चा होती है, लेकिन यह 100 प्रतिशत कन्फर्म मान लीजिए कि राजनीति में मैं कभी नहीं आऊंगा। पिछले 30 साल से मैं इसका यही जवाब दे रहा हूं और आगे भी यही दूंगा।

सवाल : युवाओं को क्या कुछ कहना चाहेंगे?

  • जवाब : सोशल मीडिया छोड़कर युवा नाटक और रंगमंच पर ध्यान दें। बनने की संभावना अब भी यहीं है। वहां नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed