फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife affair and love khichdi exposed after proposal of court marriage process in muzaffarpur bihar news hindi

Bihar News : एक गलती कर पकड़े गए दो प्यार करने वाले; नौ महीने लव स्टोरी के बाद शादीशुदा देवर-भाभी ने रचा ली थी

Wed, 16 Aug 2023 07:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Aug 2023 07:00 PM IST
सार

Wife Husband : एक पति ने पत्नी को धोखा दिया। एक पत्नी ने पति को। दोनों धोखा देकर निकले और एक-दूसरे से शादी रचा ली। लेकिन, एक झांसे में आए और पकड़े गए। इसके साथ ही खुल गई 9 महीने की प्रेम कहानी।

विज्ञापन
wife affair and love khichdi exposed after proposal of court marriage process in muzaffarpur bihar news hindi
भाभी के मांग में भरता सिंदूर युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शादी के 15 साल बाद एक 33 साल की महिला को 18 साल के युवक से प्यार हो गया। युवक ठेकेदार है। जबकि, महिला के 4 बच्चे है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने जीने मरने की कसम खाई। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। महिला अपने साथ घर से दो बच्चे और 25 हजार नकद व गहने भी लेकर निकल गई। दोनों भागकर लखनऊ पहुंचे। वहां एक मंदिर में शादी कर ली। फिर, पति पत्नी के तरह दोनों किराए के मकान में रहने लगे। इसी बीच महिला के पति ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें ठेकेदार को आरोपी बनाते हुए पत्नी और दो बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

विज्ञापन


महिला से बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है
दो महीने बाद पुलिस की दबिश बढ़ने पर दोनो वापस मुजफ्फरपुर पहुंच गए। उनके मुजफ्फरपुर पहुंचते ही सर्विलांस टीम को सही लोकेशन मिल गया। इसके बाद आरोपी युवक, महिला और दोनों बच्चो को बरामद किया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह उससे दो वर्षो से प्रेम करती है। उसी के साथ रहना चाहती है। वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। दोनों एक लखनऊ स्थित मंदिर में गए थे। वहीं पर दोनों ने शादी कर ली। साथ में जीने मरने की कसमें खाई। अब वह उसी के साथ रहेगी। इधर, प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह पुट्टी का ठेकेदारी करता है। लखनऊ में रहता है। महिला से बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों भागकर लखनऊ गए थे। वहां पर शादी कर लिए। पिछले दो महीने से साथ में है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही थी
केस के आईओ ने बताया कि 9 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। दो महीने बाद सर्विलांस टीम को आमगोला में लोकेशन मिला। इसके बाद दोनों को पकड़ा गया। महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा, यहां उसका 164 का बयान दर्ज होगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है। पति ने कहा कि उसकी शादी के 15 साल बीत गए। भिखनपुरा के रहने वाले युवक ने बहला फुसलाकर पत्नी और दो नाबालिक बच्चे का अपहरण कर लिया है। पत्नी से घर में रखे 25 हजार रुपए नकद और गहने भी ले गई। जब आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे तो गाली-गलौज की गई। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed