फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife affair after 15 year of marriage, love khichdi exposed after two month of marriage in lucknow

Bihar News : शादी के 15 साल बाद 18 वर्ष के नौजवान से दिल लगा बैठी; लखनऊ में शादी रचा दो महीने साथ रही

Thu, 17 Aug 2023 06:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Aug 2023 06:11 AM IST
सार

Wife Husband : 15 साल पहले जब वह खुद 18 साल की थी, तब शादी हुई। अब 15 साल बाद महिला ने 18 साल के नौजवान से प्यार हो गया। मुजफ्फरपुर से उसके साथ लखनऊ गई। वहां शादी कर दो महीने साथ रही, अब पकड़े गए दोनों।

विज्ञापन
wife affair after 15 year of marriage, love khichdi exposed after two month of marriage in lucknow
18 साल के लड़के के साथ 33 साल की महिला फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शादी के 15 साल बाद एक 33 वर्षीय महिला को 18 साल के युवक से प्यार हो गया। युवक ठेकेदार है, जबकि महिला चार बच्चों की मां है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाते हुए घर से फरार हो गए। महिला अपने साथ अपने दो बच्चों के साथ   25 हजार नकद और गहने भी ले गई। दोनों भागकर लखनऊ पहुंचे और वहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर पति पत्नी की तरह किराये के एक मकान में रहने लगे।

विज्ञापन


पति ने कराया अपहरण का मामला दर्ज 
महिला के पति ने ठेकेदार को पत्नी और दो बच्चों के अपहरण करने का आरोपी बनाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच में जुटी गई। दो महीने बाद पुलिस की दबिश बढ़ने पर दोनों वापस मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके मुजफ्फरपुर पहुंचते ही पुलिस की सर्विलांस टीम ने आरोपी युवक, महिला और दोनों बच्चों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पति का यह है आरोप 
पति का कहना है कि उसकी शादी को 15 साल हो गए। सदर के भिखनपुरा निवासी युवक ने उसकी पत्नी और दो नाबालिक बच्चों को बहला फुसलाकर  उनका अपहरण कर लिया है। पत्नी घर में रखे 25 हजार रुपए नकद और गहने भी ले गई। जब आरोपी के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उसे उनलोगों ने गाली गलौज किया। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
पुलिस के द्वारा किए गये पूछताछ में महिला ने बताया कि वह उससे दो वर्षो से प्रेम करती है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने पुलिस को यह बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। दोनों लखनऊ स्थित मंदिर में गए और वहीं दोनों ने शादी कर ली। उसने कहा कि अब दोनों साथ जीयेंगे और साथ मरेंगे। इधर, प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ में रहता है और वहीं पुट्टी का ठेकेदारी करता है। महिला से बीते दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी कर पिछले दो महीने से साथ में रह रहे हैं।


सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार 
केस के आईओ ने बताया कि 9 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। दो महीने बाद सर्विलांस टीम को आमगोला में लोकेशन मिला। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां 164 का बयान दर्ज होगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed