फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Who is Plurals party president Pushpam priya chaudhary, presented himself as CM candidate

बिस्फी विधानसभा सीट: पुष्पम प्रिया को मिली करारी हार, खुद को बताया था बिहार का मुख्यमंत्री

Wed, 09 Sep 2020 07:45 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Sep 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Who is Plurals party president Pushpam priya chaudhary, presented himself as CM candidate
Pushpam Priya Choudhary - फोटो : instagram

लंदन से आकर बिस्फी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरीं पुष्पम प्रिया चौधरी को बहुत ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। चौधरी वही हैं जिन्होंने बीते मार्च के महीने में एक साथ सभी अखबारों में विज्ञापन जारी कर खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित किया था। इसके बाद से ही चर्चा में आ गई थीं। पुष्पम प्रिया को इस चुनाव में सिर्फ 1521 वोट मिले हैं। जबकि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के हरिभूषण ठाकुर ने 86,574 वोट से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी
पुष्पम मूल रूप से दरभंगा जिले की हैं। प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और विधान परिषद के सदस्य रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। प्लूरल्स की वेबसाइट के मुताबिक, पुष्पम ने लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से डेवलपमेंट स्टडीज में भी मास्टर्स की डिग्री ली है।
विज्ञापन


पंखों वाला सफेद घोड़ा है पुष्पम की पार्टी का चिह्न
उनकी पार्टी का लोगो है, सफेद घोड़ा, जिस पर पंख लगे हैं। इसे शक्ति और तीव्रता का प्रतीक माना गया है। पुष्पम की पार्टी का नारा है 'जन गण सबका शासन।' उनका कहना है कि वह राज्य के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति करेंगी और बिहार की मुख्यमंत्री बनने पर अगले 10 वर्षों में बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल पुष्पम, 2030 तक बिहार को यूरोपीय देशों के बराबर बना दिया जाएगा। उनका कहना है कि बिहार को बेहतर की जरूरत है और बेहतरी संभव है। पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार में चर्चा व लोकप्रियता हासिल कर ली है। वह बिहार के हर जिलों का दौरा कर रही हैं और स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जनता को जागरूक कर रही हैं।

पुष्पम प्रिया चौधरी का कहना है कि पार्टी हर विधानसभा सीट पर अपनी उम्मीदवारी पेश करेगी और पार्टी का लक्ष्य साफ-सुथरा छवि के लोगों को साथ लाकर अगले 10 वर्षों में राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। पार्टी का मुद्दा विकास और रोजगार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी, जाति और धर्म की राजनीति को नकारते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और समाज के सबसे निचले और वंचित तबके को भी मुख्यधारा में लाएगी। 


प्लूरल्स के नेता सुधीर झा का कहना है कि देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्यों में से एक बिहार 'जीडीपी पर कैपिटा इनकम', साक्षरता दर, जनसंख्या के हिसाब से डॉक्टरों की संख्या, शिशु मृत्यु दर, शिक्षा, उद्योग धंधे और रोजगार सहित हर मामले में निचले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने सोच लिया है कि अब राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्लूरल्स को एक मौका दिया जाएगा। उनका कहना है कि बिहार में 30 साल के लॉकडाउन को खत्म करने के लिए राजनीतिक बदलाव जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed