फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   when he was a servant loved her wife, left her after being a policeman

चपरासी से बना दरोगा तो छोड़ दिया पत्नी को

Tue, 03 Sep 2013 03:31 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
when he was a servant loved her wife, left her after being a policeman

बिहार के पटना में किसी फिल्मी कहानी की तरह मामला सामने आया है। यहां एक

विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह उसे घर में रखने से इनकार कर रहा है।

महिला के मुताबिक जब उनकी शादी हुई थी तब पति एक चपरासी की नौकरी करता था लेकिन दरोगा बनते ही उसने छोड़ दिया। पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के दौरान दोनों ने लव मैरेज की थी।

लेकिन अब पति पत्नी को साथ रखने को तैयार नहीं है। दोनों की शादी को अभी बस 4 साल ही हुए हैं। अब पति दहेज की मांग के साथ मारपीट कर रहा है। मारपीट के चलते महिला का गर्भपात भी हो गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
नीतू कुमारी के मुताबिक 2009 में वर्णजीत कुमार के साथ शादी हुई। उस समय वह चपरासी था। अब वह बिहार पुलिस में दरोगा बन गया है और बाढ़ में पदस्थापित है।

पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके पिता को झूठे मुकदमे में उसके पति ने ही फंसा दिया है। साथ नहीं रखने की शर्त पर ही मुकदमे से बरी करने की बात कह रहा है।
 
पीड़िता को लव मैरेज के कारण घरवाले नहीं रख रहे हैं, तो दूसरी ओर ससुरालवाले भी रखने से इनकार कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में वह जाए तो कहां जाए। पीड़िता दोनों पैरों से लाचार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed