फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   what sin has narendra modi committed rajnath asks jd(u)

'जदयू बताए, नरेंद्र मोदी ने क्या पाप किया है'

Sun, 23 Jun 2013 10:57 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sun, 23 Jun 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
what sin has narendra modi committed rajnath asks jd(u)

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जदयू की ओर से नरेंद्र मोदी पर निरंकुश और विभाजनकारी होने के लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने राजग के पूर्व घटक दल जदयू से पूछा है कि आखिर नरेंद्र मोदी ने ऐसा कौन सा पाप किया है कि उसे 17 साल के गठबंधन को तोड़ना पड़ गया।

भाजपा अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रविवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे।

यहां उन्होंने संजय गांधी स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू की ओर से गुजरात के सीएम और भाजपा चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख मोदी पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से बकवास बताया।

साथ ही उन्होंने 17 साल की दोस्ती तोड़ने के लिए जदयू की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पूर्व सहयोगी से पूछा कि आखिर मोदी ने ऐसा कौन सा पाप कर दिया है कि जदयू ने राजग का साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने जदयू से पूछा कि वर्ष 2002 से 2013 तक उसे मोदी से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसे अपना रास्ता अलग करना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी को अभी सिर्फ भाजपा के चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जदयू ने भाजपा के आंतरिक मामलों पर खुद निष्कर्ष निकाल लिया और 17 साल की दोस्ती को खत्म कर दिया।

सिंह ने कहा कि अह पार्टी को अपने फैसले लेने का हक है। भाजपा ने मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।


भाजपा अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला और कहा कि अगर वे कांग्रेस की शरण में जाते हैं तो उनका राजनीतिक सफाया हो जाएगा।

सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि राजग से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार कांग्रेस की तरफ बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने वर्ष 1974 में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया था और इसी आंदोलन से नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी।

कुमार के राजनीतिक जीवन का आधार ही गैर कांग्रेसवाद रहा है। ऐसे में अलग वे कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं तो उनके राजनीतिक जीवन का अंत तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed