{"_id":"61880d95c68f8b501d4393d0","slug":"we-have-completed-over-7-crore-vaccination-today-says-bihar-health-minister-mangal-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: बिहार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टीकाकरण सात करोड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: बिहार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टीकाकरण सात करोड़ के पार
Sun, 07 Nov 2021 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:02 PM IST
सार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को कहा कि आज बिहार ने सात करोड़ से अधिक टीकाकरण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने रविवार को कहा कि आज हमने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पांडे ने कहा कि बिहार ने आज 7 करोड़ से अधिक टीकाकरण पूरा कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिसंबर के बाद आठ करोड़ से अधिक टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छठ के पूर्व बेहतर तैयारी हो इसलिए हम आज एक बड़ा अभियान चला रहे हैं। बता दें कि भारत 108 करोड़ टीकाकरण के रिकॉर्ड को पार कर चुका है।
विज्ञापन
राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज
बिहार में छठ महापर्व को लेकर कोरोना टीकाकरण का अभियान और तेज हो गया है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच एवं टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट लागू कर दिया है। सभी जिलों के सिविल सर्जन एवं सरकारी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआइसी) को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। राज्य में अगले तीन दिनों तक दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच एवं टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट लागू कर दिया है।
विज्ञापन
10 और 11 नवंबर को छठ महापर्व
सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण अभियान के टीकाकर्मियों को सामुदायिक भवन या अन्य भवनों में संचालित टीकाकरण केंद्रों के अतिरिक्त वहां के आसपास के गांवों में जाकर कोरोना टीका से वंचित लोगों को टीका देने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि 10 और 11 नवंबर को छठ महापर्व है। छठ को लेकर राज्यों में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सघन कोरोना जांच एवं कोरोना टीकाकरण के अभियान को तेज कर दिया है।
विज्ञापन