{"_id":"f586a9fc57f9ded74b27a88e1e339987","slug":"voting-starts-in-bihar-for-7-lok-sabha-2-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में वोटिंग जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में वोटिंग जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
बिहार में आज सात सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य की दो विधानसभाओं के उपचुनाव के लिए भी आज ही वोटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, और बांका में हो रहा है मतदान।
करीब एक करोड़ आठ लाख मतदाताओं के लिए 9840 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस सात सीटों से कुल 108 उम्मीदवार मैदान में हैं।
आज जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, आरजेडी के पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन, पूर्व सांसद पप्पु यादव की पत्नी रंजीता रंजन, के अलावा प्रदीप सिंह और असरारूल हक जैसे दिग्गज शामिल हैं।
चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निबटें इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंताजामात किए गए हैं।
सुरक्षा बलों के 57,000 जवानों की तैनाती की गई है जिनमें 22,500 केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ-साथ 27,500 सशस्त्र जिला पुलिस बल और 7,000 होमगार्ड जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
10 अप्रैल को बिहार के छह लोकसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण में वोट डाले गए थे और 17 अप्रैल को सात लोकसभा क्षेत्रों के लिए दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन