फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Voters use Nota option then giving vote to Manjhi

जीतनराम मांझी की 'हम' से ज्यादा वोट तो मिले 'नोटा' को

Mon, 09 Nov 2015 03:39 PM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
Voters use Nota option then giving vote to Manjhi

बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे दिलचस्प आंकड़ा नोटा का रहा। बीजेपी जीतनराम मांझी को अति पिछड़ों का वोट बैंक समझ रही थी लेकिन उनकी पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में 2.5 फीसदी मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यानी उन्हें कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया। नोटा को कुल मिलाकर चुनाव में 9,47,185 वोट मिले।
विज्ञापन


जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 2.3 फीसदी यानी 8,64,856 वोट ही मिल पाए। उपेन्द्र कुशवाहा कि भारतीय लोक समता पार्टी को नोटा से बस कुछ ही ज़्यादा वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे 2.6 फीसदी यानि 9,76,787 वोट मिले। नोटा से ज्यादा वोट बिहार में केवल 7 पार्टियों को मिला। जबकि 15 छोटी बड़ी पार्टियों को उससे कम वोट मिले।

इनमें हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा, बसपा, सीपीआई, सपा, एनसीपी, झामुमो, सीपीएम और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सबसे ज्यादा 24.4 फीसदी वोट मिले। जबकि आरजेडी 18.4 फीसदी वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed