फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Violent clash between two sides in land dispute in Bettiah, two were shot in three rounds of firing; 6 injured

Bihar: जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, तीन राउंड फायरिंग में दो को लगी गोली; आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 17 Jul 2023 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्ष की भिड़ंत में कुल आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Violent clash between two sides in land dispute in Bettiah, two were shot in three rounds of firing; 6 injured
अस्पताल में घटना की जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लगी। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव की है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार समेत शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पूरे मामले की जांच में जुट गए। वहीं, पुलिस घटनास्थल से बंदूक भी बरामद की है, जिससे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने बताया कि धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्ष की भिड़ंत में कुल आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में इलियास और संतरेज को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 कट्ठा जमीन पर चल रहा विवाद
घायल इलियास ने बताया कि 10 कट्ठा जमीन के लिए दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। सोमवार को उक्त जमीन पर धान रोपनी के लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसमें दो लोगों को गोली लग गई है। घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। वहीं, इस मामले की जांच शिकारपुर थाना पुलिस कर रही है। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed