फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers thrashed loving couple by tying them to pole in front of children and their heads shaved in Motihari

Bihar: प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने दे दी तालिबानी सजा; जानिए क्या-क्या जुल्म ढाए

Wed, 19 Jul 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो मिला उसकी जांच कराई जा रही है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Villagers thrashed loving couple by tying them to pole in front of children and their heads shaved in Motihari
प्रेमी जोड़े के साथ ज्यादती करता ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी जोड़े को वहां मौजूद भीड़ ने तालिबानी सजा देनी शुरू कर दी। इस दौरान महिला के अबोध बच्चे रोते-चिल्लाते रहे। लेकिन वहां मौजूद लोगों को थोड़ी भी दया नहीं आई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सकरार गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सकरार गांव में पिंटू नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। उसे ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने मिलकर प्रेमी जोड़े को बिजली के खंभे में बांध कर जमकर पिटाई की। महिला शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। ग्रामीण उसके बच्चों के सामने ही उसकी पिटाई करने लगे। अपनी मां को पिटता देख दोनों बच्चे रोने लगे, फिर भी वहां मौजूद भीड़ ने बिल्कुल भी दया नहीं दिखाई।
विज्ञापन


एक ही गांव के हैं प्रेमी-प्रेमिका
जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहना वाला है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों को इस बारे में शक हो गया था। इसी बीच जैसे ही युवक को उधर जाते देखा तो उसके पीछे लग गए और रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था भीड़ ने अपनी तालिबानी सजा सुना दी। पहले तो प्रेमी-प्रेमिका को बिजली के पोल में बांध कर बच्चों के सामने खूब पिटाई की गई। फिर प्रेमी को प्रेमिका से और प्रेमिका को प्रेमी से पिटवाया। इतना से भी दिल नहीं भरा तो दोनों के सिर मुंडवा कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को दबाने के लिए रात में बैठी पंचायत
इस मामले को ग्रामीण स्तर पर दबाने के लिए रात में पंचायत बैठी। इस दौरान जितने भी लोगों द्वारा वीडियो बनाया गया था। वह डिलीट कराया गया। लेकिन तब तक यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।


एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो मिला उसकी जांच कराई जा रही है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed