फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali police released photo of youth involved in Lalganj bank robbery and accused woman who did Reiki

Bihar News: बैंक लूट में फिर महिला! पुलिस ने साड़ी वाली की तस्वीर जारी की, पहली लुटेरी ने यहीं लूटा था बैंक

Tue, 01 Aug 2023 05:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 01 Aug 2023 05:02 PM IST
सार

Bihar Police: बिहार की पहली लुटेरी जींस में सामने आई थी। जिस जिले में उसने बैंक लूट को अंजाम दिया था, उसी जिले की पुलिस ने अब एक्सिस बैंक लूट में एक संदिग्ध महिला लाइनर की तस्वीर जारी की है। यह साड़ी में है।
 

विज्ञापन
Vaishali police released photo of youth involved in Lalganj bank robbery and accused woman who did Reiki
पुलिस के द्वारा जारी की गई आरोपियों की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली के लालगंज में हुई बैंक डकैती में एक महिला के रेकी करने की बात सामने आई है। खबर मिली है कि एक अपराधी के साथ एक महिला बैंक लूट से पहले बैंक के ATM में गई थी। लेकिन बिना पैसा निकाले ही वापस लौट गई। महिला जिस युवक के साथ ATM में गई थी, वह बैंक लूट में शामिल बताया जा रहा है। उसी ने पूरी घटना को अंजाम दिया। वह बड़ी आसानी से बैंक लूटने के बाद मौके से फरार हो गया। लूट की पूरी घटना को हथियार के बल पर अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही हाजीपुर से एसपी सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल से पहुंचे चार अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस महिला की भी खोज करने में लगी हुई है। हालांकि मुजफ्फरपुर आईजी ने महिला के बैंक लूट कांड में शामिल न होने की बात कही है। लेकिन महिला संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस ने अब महिला और अपराधियों का फोटो भी जारी कर दिया है। कई टीम बनाई गई हैं जो विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद लालगंज से हाजीपुर के तरफ भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस लालगंज बाजार से लेकर हाजीपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है। लूटी गई रकम का अभी तक का पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस के द्वारा बताया गया कि लगभग एक करोड़ रुपये की लूट हुई है। बैंक में अभी भी कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं जो पूरे मामले की जानकारी लेने और लूट की रकम का पता लगाने में जुटे हुए हैं। पुलिस हर बिंदु से जांच-पड़ताल करने में लग गई है। आम सूचना इकाई से भी पता लगाया जा रहा है। इसके तहत आम लोगों से भी अपील की गई है कि पहचान होने पर सूचना देने पर इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed