मुजफ्फरपुर में हत्या पर जाम-हंगामा: चार साल के बेटे समेत मछली कारोबारी की हत्या
मुजफ्फरपुर में चार साल के बेटे के साथ मछली कारोबारी की लाश अलग-अलग जगहों पर मिलने लोग भड़क गए और टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार साल के बेटे के साथ मछली कारोबारी की लाश अलग-अलग जगहों पर मिलने और कारोबारी की हड्डियां टूटे होने की जानकारी पर लोग भड़क गए और टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया। हत्या से गुस्साए लोगों ने जाम से निकलने की कोशिश करते राहगीरों की भी पिटाई कर दी।
बहन को ससुराल पहुंचाकर लौटते समय घटना
शनिवार शाम मछली कारोबारी 30 वर्षीय मिथिलेश सहनी बेटे के साथ अपनी बहन को छोड़ने उसके मीनापुर स्थित ससुराल गया था। गांव से अपने दोस्त राजकुमार का ऑटो रिजर्व किया था। रविवार को मिथिलेश का शव बोचहां थाना क्षेत्र के मिल्की पुल के पास मिला, जबकि कुछ घंटे बाद उसके चार साल के बेटे साजन कुमार का शव हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गड्ढे से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में खबर आग की तरह फैल गई है। मिथिलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुका था, लेकिन अबतक लापता उसके बच्चे की लाश मिलते ही लोगों का आक्रोश भड़क उठा। हथौड़ी मुख्य सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे। जाम से निकलने का प्रयास करने वाले राहगीरों के साथ मारपीट भी हुई। डीएसपी (पूर्वी) मनोज पांडेय खुद भी पहुंचे, लेकिन लोगों को शांत करने में काफी समय लग गया।
ऑटो रिजर्व कर गांव से निकला था मिथिलेश
मृतक मिथिलेश हथौड़ी थाना के ठीकही गांव का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि पिता-पुत्र की हत्या कर लाश को अलग-अलग जगह फेंका गया है। मिथिलेश के हाथ-पैर टूटे होने की जानकारी पुलिस को भी है। शरीर पर जख्म के भी निशान थे। डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का असल कारण सामने आएगा।